Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
सर्दियों में जरुर खाएं गोंद, मौसमी बीमारियों और बदन के दर्द की नहीं होंगी समस्या
सर्दियां आते ही सारे खानपान बदल जाता है। इस मौसम में बड़े-बूढ़े गर्म तासीर वाली चीजें खाने की हिदायत देते हैं। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ ही मौसमी बीमारियां भी दूर रहती हैं। यही वजह है कि सर्दियों में लहसुन,अदरक और काली मिर्च का खूब सेवन किया जाता है। इसलिए सर्दियां आते ही घरों में गोंद के लड्डू बनाएं जाते हैं। ताकि ये शरीर को स्पूर्ति देने के साथ ही हेल्दी बनाएं रखें। इसके अलावा लोग सर्दियों में घी में गोंद को भूनकर खाते हैं ताकि शरीर को एनर्जी मिलने के साथ हड्डियों का दर्द दूर रहें।
वैसे गोंद का इस्तेमाल दवाइयों, बेकरी और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में किया जाता है। इसके अलावा इसे एनर्जी ड्रिंक्स, आइसक्रीम में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं सर्दियों में क्यों खाने चाहिए गोंद :

कैसा गोंद खाना चाहिए?
किसी पेड़ के तने को चीरने से जो लिक्विड निकलता है और जमकर ठोस हो जाता है और इसे ही गोंद कहा जाता है। लेकिन यह भी जानने की जरूरत है कि हर पेड़ का गोंद खाने लायक नहीं होता। कीकर और बबूल का गोंद सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मार्केट में आपको खाने वाला गोंद आसानी से मिल जाएगा। चाहे तो आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

जोड़ों के दर्द को रखें दूर
ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन फायदेमंद है। सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। गोंद हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह डिप्रेशन से भी बचाव करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

बढ़ता है स्टेमिना और इम्यूनिटी
गोंद खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधरती है। इसीलिए सर्दियों में गोंद के लड्डू खाए जाते हैं।

मां का दूध बढ़ाएं
डिलीवरी के बाद मांओं को अक्सर गोंद का लड्डू दिया जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद
गोंद स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह एक स्किन केयर एजेंट के तौर पर काम करता है और चेहरे को अंदरुनी नमी भी प्रदान करता है।

फेफड़ों की समस्या करें दूर
जिन लोगों को फेफड़ों से संबंधित समस्या है, कमजोरी और थकान महसूस होती है, उन लोगों के लिए गोंद बड़े ही काम की चीज है।

दिल के लाभदायक
रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications