Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
बाजरा को अंकुरित करके खाने से मिलते हैं खूब फायदे, जानें किन्हें करना चाहिए सेवन
बाजरा फाइबर और विटामिन से भरपूर एक ऐसा देसी अनाज है, जिसे भारत में जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाकर खाया जाता है। बाजरे की खास बात ये है कि इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फोलेट, सोडियम और फाइबर जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद बाजरा फास्फोरस, जिंक और विटामिन बी 6 जैसे तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते है। लेकिन बाजरे के ये लाभ तब और भी बढ़ जाते हैं जब आप इसे अंकुरित करके खाते हैं। दरअसल, अंकुरित बाजरा कुछ खास प्रकार के लोगों को और बीमारियों में फायदेमंद है। तो, आइए जानते हैं अंकुरित बाजरा खाने के फायदे और तरीके।

डायबिटीज में
बाजरा फाइबर से भरपूर होने के साथ लोग ग्लाइसेमिक फूड भी है जो कि शुगर स्पाइक को रोकता है। डायबिटीज में अंकुरित बाजरा का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसका फाइबर ब्लड शुगर संतुलित करने में मदद करता है

प्रोटीन की कमी वाले बच्चें जरुर खाएं
अंकुरित बाजरा प्रोटीन से भरपूर है और इसके एंटीऑक्सीडेंट व जिंक आदि शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये एनर्जी बूस्टर भी है, इसलिए आप अपने बच्चों को इसे आराम से खिला सकते हैं।

ग्लूटेन फ्री खाने वालों के लिए फायदेमंद
ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए अंकुरित बाजरा बहुत फायदेमंद है। ग्लूटेन एलर्जी से पीड़ित लोग इसे आराम से खा सकते हैं। ऐसे लोग अंकुरित बाजरा का सलाद, चाट और चटनी आदि बना कर खा सकते हैं।

कब्ज से पीड़ित लोगों को
अंकुरित बाजरा फाइबर से भरपूर होता है और ये पेट के लिए फायदेमंद है। इसलिए कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। दरअसल, जिन लोगों को बार-बार कब्ज की समस्या रहती है उन्हें रफेज से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। ऐसे में बाजरा रफेज और फाइबर से भरपूर है जो बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। ये मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और कब्ज बनने को रोकता है।

दिल के मरीजों को
अंकुरित बाजरा हाई कोलेस्ट्रोल वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। रेगुलर इसका सेवन बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड को कम होता है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। इससे दिल पर कोई जोर नहीं पड़ता और आपका दिल हेल्दी रहता है।



Click it and Unblock the Notifications