Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं मेहनत तो डायट में शामिल करें ज्वार, जल्द दिखने लगेगा फर्क
फिट रहना एक वरदान है और फिटनेस पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। अगर आप भी फिट व हैल्दी रहने के लिए वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो अपनी डायट में ज्वार शामिल करें। ज्वार ग्लूटन फ्री होता है और इसे किनुआ, आटा या मैदे की जगह डायट में शामिल किया जा सकता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रीएंट्स होते हैं जिनसे सेहत को बड़े फायदे मिलते हैं।

वजन घटाने में कारगार
ज्वार में भरपूर मात्रा में फाइबर व हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है। यह दोनों ही चीजें पेट भरने का काम करती हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती। ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। गेहूं की जगह ज्वार की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपको न्यूट्रीएंट्स की एक्स्ट्रा डोज मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है
ज्वार में आयरन व कॉपर भी पाए जाते हैं। यह दोनों ही मिनरल्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मददगार हैं। आयरन से खून में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और कॉपर शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। इससे बॉडी का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

हीमोग्लोबिन काउंट बढ़ाता है
अगर आप अनीमिया के शिकार हैं तो अपनी डायट में ज्वार जरूर शामिल करें। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन होता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने में मदद मिलती है। एक कप ज्वार में 8.45 मिलीग्राम आयरन होता है, हालांकि शरीर इसे बेहतर एब्जॉर्ब करे इसके लिए इसे विटामिन सी के साथ लेना बेहतर होता है।

शुगर लेवल मेनटेन करता है
ज्वार में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें ज्वार को अपनी डायट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में मेग्नीशियम भी मौजूद होता है जिससे शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है, लिहाजा यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का भी काम करता है।

अपनी डायट में ऐसे शामिल करें ज्वार
ज्वार को अपनी डायट में शामिल करना बहुत ही आसान है। आप इसे आटे में मिला कर इसकी रोटी बना सकते हैं या फिर सब्जियों के साथ इसका उपमा बना सकते हैं। आप इडली या डोसा बनाने के लिए चावल की जगह ज्वार का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको मीठा पसंद है तो आप ज्वार के लड्डू या ज्वार का पैनकेक भी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
