Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कोरियन लोगों की फिटनेस का राज है K-Pop डाइट, क्या स्पेशल है इस डाइट में और ऐसे करें फॉलो
आज के समय में लोग एक बेहतर शेप पाने के लिए तरह-तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। यूं तो वेट लॉस के लिए कई तरह की डाइट जैसे कीटो डाइट, इंटरमिंटेट डाइट आदि चलन में हैं। लेकिन इसके अलावा एक डाइट, जो पिछले कुछ समय से काफी पॉपुलर हो रही है वह है के-पॉप डाइट। के-पॉप डाइट को एक हेल्दी डाइट की श्रेणी में रखा जाता है। हो सकता है कि आप भी इसे फॉलो करने का मन बना रहे हैं, लेकिन इससे पहले आपको के-पॉप डाइट और इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में भी जान लेना चाहिए-

1 के-पॉप डाइट क्या है?
के-पॉप डाइट के बारे में इसके नाम से पता चलता है। यह साउथ कोरियन पॉप स्टार द्वारा फॉलो की जाने वाली डाइट है जो मुख्य रूप से कोरियन डिशेज के पारंपरिक स्टेपल पर आधारित है। के-पॉप डाइट में मुख्य रूप से मिनिमल प्रोसेस्ड फड को शामिल किया जाता है। इस डाइट में प्रोसेस्ड, फैट रिच और शुगरी फूड का सेवन कम से कम किया जाता है। वहीं, इसमें मुख्य रूप से फल, सोया, उबली हुई सब्जियां, चावल, मछली और किमची जैसे फरमेंटिड फूड को शामिल किया जाता है।

2 इस तरह फायदेमंद है के-पॉप डाइट
के-पॉप डाइट को कई मायनों में हेल्थ के लिए अच्छा माना गया है-
•इसमें स्टीम्ड फूड, फल व सब्जियों की अधिकता होती है, इसलिए इस डाइट को फॉलो करने से आपको वजन को कम करने और उसे मेंटेन करने मे मदद मिलती है। हालांकि, बेहतर रिजल्ट के लिए आपको फिजिकल एक्टिव होना भी आवश्यक है।
•के-पॉप डाइट आपकी स्किन को क्लीयर बनाता है, जिससे आपकी स्किन अधिक यूथफुल व ब्यूटीफुल नजर आती है। इस डाइट को फॉलो करने से स्किन पर लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट मिलते हैं।

3 के-पॉप डाइट के जरूरी नियम
अगर आप के-पॉप डाइट को फॉलो करना चाहते हैं तो आपको इन टिप्स को ध्यान में रखना होगा।
•के-पॉप डाइट में फैट की मात्रा कम होती है और इसमें फ्राइड व हैवी फैट मील्स को शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए सब्जियों और यहां तक कि मीट बनाने के लिए भी भाप में
पका खाना ही खाएं।
•के-पॉप डाइट में प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम किया जाता है। इसलिए फ्रोजन मील्स की जगह फ्रेश फूड का सेवन करें। इसमें मील्स यहां तक कि स्नैक्स के लिए पैक्ड
बॉक्स का सेवन नहीं किया जाता।
•इस तरह की डाइट में मीठे को कम से कम शामिल किया जाता है। अगर आप एक स्वीट लवर हैं तो आपके लिए इसे फॉलो करना मुश्किल हो सकता है। इस डाइट में सोडा, कैंडी, चॉकलेट और ऐडेड शुगर फूड का सेवन करने की मनाही होती है।
•फरमेंटेड फूड कोरियन डाइट का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। किम्ची, मिसो, टेम्पेह जैसे फूड आइटम्स आपके आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
•एक कोरियन डाइट में हालांकि, रेड मीट को भी शामिल किया जाता है, लेकिन के-पॉप डाइट में रेड मीट की जगह एनिमल प्रोटीन के लिए चिकन और फिश पर अधिक फोकस किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
