Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डाइटिशियन या न्यूट्रीनिस्ट कौन है बेहतर, जानें दोनों के बीच क्या फर्क होता है
आपके सामने अक्सर ये शब्द आते होगें डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट , काफी सारे स्वास्थ्य से संबधित ऐप भी है जिनकी मदद से यूजर अपने डाइट रिलेटेड परेशानियां डाइटिशियन को बताते हैं। वहीं आप ने कई बार बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज की स्टोरी पढ़ी होगी तो उनके न्यूट्रीनिस्ट की बारें में भी पढ़ा होगा, लेकिन क्या कभी ये सोचा है कि इन दोनों में फर्क होता है। जी हां, डाइटिशियन और न्यूट्रिशन में बड़ा फर्क है। डाइटिशियन के पास ग्रेजुएट लेवल की डिग्री होती है, साथ ही उसके पास गवर्नमेंट की तरफ से मिलने वाला लाइसेंस भी होता है। वहीं न्यूट्रीनिस्ट के लिए ऐसी किसी चीज की जरूरत नहीं होती है। अनुभव से आधार पर न्यूट्रीनिस्ट बन जाते हैं। इस लेख में आपको बताते हैं कि दोनों का वर्क रोल क्या है और ये आपके स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या काम करते हैं। इससे पहले कि आप पेशेवर सलाह लें, एक रजिस्टर्ड डाइटिशियन बनाम न्यूट्रीनिस्ट के बीच के अंतर को समझना काफी जरूरी है। प्रत्येक पेशे में अलग-अलग एकेडमिक क्रेडेन्शियल्स और पेशेवर भूमिकाएं होती हैं।

एक डाइटिशियन क्या है?
रजिस्टर्ड डाइटिशियन भोजन संबंधी गाइडेंस और सलाह देने के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होते हैं। रजिस्टर्ड आहार विशेषज्ञों को कम से कम ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त करनी चाहिए, एक इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए, इसके साथ ही एक नेशनल एग्जाम देना होता है और राज्य द्वारा लाइसेंस होना जरूरी है। एक आहार विशेषज्ञ को हर 5 साल में कम से कम 75 घंटे की पढ़ाई करनी होती है।

डाइटिशियन क्या करता है?
रजिस्टर्ड डाइटिशियन कुछ स्पेशल एरिया में स्पेशलिस्ट हो सकते हैं जिनकी विशिष्ट पोषण संबंधी आवश्यकताएं हैं, जैसे:
स्पोर्टर्स न्यूट्रिशन
डायबिटीक डाइट एजुकेशन और मैनेजमेंट
ऑन्कोलॉजी (कैंसर) न्यूट्रिशन
चाइल्ड न्यूट्रिशन
वृद्ध वयस्कों या पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए न्यूट्रिशन
डाइटिशियन आमतौर पर स्कूलों, अस्पतालों, निजी क्लीनिकों, देखभाल सुविधाओं और रिसर्च सेंटर्स में काम करते हैं। वे कस्टमाइज न्यूट्रिशन प्लान तैयार कर सकते हैं और खाने के डिसऑर्डर जैसी बीमारियों के निदान और ट्रीटमेंट में सहायता कर सकते हैं।

एक न्यूट्रीनिस्ट या पोषण विशेषज्ञ क्या है?
न्यूट्रीनिस्ट आमतौर पर खाने और हेल्दी खाने की आदतों के बारे में जनरल इनफॉर्मेशन देते हैं। रिलेवेंट नॉलेज और अनुभव रखने वाला कोई भी व्यक्ति खुद को न्यूट्रीनिस्ट कह सकता है। न्यूट्रीनिस्ट को किसी प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कुछ एसोसिएट डिग्री और अन्य पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

पोषण विशेषज्ञ क्या करता है?
पोषण विशेषज्ञ स्कूलों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, जिम और लॉन्ग टर्म देखभाल सुविधाओं में काम कर सकते हैं। लेकिन वे किसी बीमारी का डाइग्नोस या ट्रीटमेंट नहीं कर सकते हैं। वे किसी विशिष्ट स्थिति के लिए न्यूट्रिशन संबंधी काउंसलिंग नहीं कर सकते।

किससे लें एडवाइज ?
अगर आप कैलोरी काउंट या अपने डाइट प्लानिंग के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो एक न्यूट्रीनिस्ट आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है। वहीं अगर आपको मधुमेह, खाने का विकार, चोट, या गंभीर फूड एलर्जी है तो आपको बोर्ड-प्रमाणित रजिस्टर्ड डाइटिशियन से एडवाइज लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
