Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
नौ दिन नवरात्री का व्रत करते हैं पीएम मोदी, जानें इस दौरान क्या रहती हैं उनकी डाइट
देश भर में नवरात्री की धूम मची हुई है। इन दिनों भक्त कड़े नियमों का पालन करते हुए उपवास रखते हैं। कई लोग फलाहार उपवास रखते हैं तो कुछ निर्जला व्रत भी रखते हैं। देवी में आस्था रखने वाले लोग इन नौ दिनों व्रत के हर नियमो का कठोरता के साथ पालन करते हैं। आमजन की तरह ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी देवी मां के प्रति खूब आस्था रखते हैं और वो पूरे नौ दिन तक व्रत भी रखते हैं। पीएम मोदी पिछले 40 वर्षों से दोनों नवरात्रि, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर व्रत रखते हुए आ रहे हैं रखते हैं।
पीएम मोदी सिर्फ प्रतिपदा और नवमी को ही उपवास नहीं रखते, बल्कि पूरे नौ दिन उपवास पर रहते हैं, और सख्ती से नियमों का पालन भी करते हैं। आइये जानते हैं पीएम मोदी नवरात्रि के दौरान खुद को कैसे फिट रखते हैं और क्या हैं उनका रूटीन।

नौ दिन करते हैं पूजा-अर्चना
उपवास के दौरान पीएम मोदी सुबह और शाम दोनों समय वे माता की पूजा अर्चना करते हैं। नवमी के साथ नौ दिन के नवरात्र खत्म होने के अगले दिन यानी दशमी तिथि को जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है को पीएम मोदी शस्त्र की भी पूजा करते हैं।

सिर्फ पीते हैं नींबू पानी
मोदी कितनी सख्ती से नियम का पालन करते हैं इसका उदाहरण साल 2014 में सामने आया था तब पीएम मोदी नवरात्रि के समय यानी सितंबर में अमेरिकी दौरे पर गए थे। उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में शानदार दावत दी थी। उस समय पीएम मोदी ने व्रत के नियमों का पालन करते हुए सिर्फ नींबू पानी ही पीया था।

बता चुके हैं अपने व्रत नियमो के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपवास में पीएम मोदी शाम के समय नींबू पानी के साथ सिर्फ कुछ चुनिंदा फल ही खाते हैं। नवरात्रि में उपवास को लेकर 2012 में पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में बताया था कि एक बार टीचर्स डे पर एक छोटी सी लड़की ने उनसे नवरात्रि उपवास के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने बताया कि ये उपवास उन्हें कई वर्षों से ताकत और शक्ति दे रहे हैं।

यह हैं नरेंद्र मोदी का सामान्य रूटीन
पीएम मोदी अपने काम में व्यस्त रहने के कारण चाहे जितनी देर से रात को सोएं, लेकिन वह सुबह 4-5 बजे उठकर योगा जरुर करते है। योगा के जरिए वो फिट रहते है इसके साथ वो सूर्य नमस्कार जरुर करते हैं। जो कि उनके फिटनेस का मूलमंत्र है।
- पीएम मोदी अपने दिन की शुरुआत में हेल्दी डाइट लेना नहीं भूलते हैं। इसमें वह पोहा, खाखरा, अदरक वाली गुजराती चाय और भाखरी शामिल करते हैं। जिससे उन्हें दिनभर की एनर्जी मिलती है।
- पीएम नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं। वह अपने डाइट में फ्रूट्स और वेजिटेबल के साथ सादा गुजराती साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी एक साथ बहुत ही ज्यादा नहीं खाते हैं बल्कि थोड़ा-थोड़ा स्नैक्स में फूड्स या फिर नट्स खाते है।



Click it and Unblock the Notifications
