Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए जाने मास्क पहनने का सही तरीका
दिल्ली में जहरीले वायु प्रदूषण के वजह से लोगों की सांसे अटक गई हैं। लोग घरों में भी खुलकर सांस नहीं ले पा रहे हैं। घर से बाहर निकलने का एक मात्र ही विकल्प हैं, वो है एंटी पॉल्यूशन मास्क। मार्केट में इन दिनों कई तरह के एंटी-पॉल्यूशन मास्क धड़ल्ले से बिक रहे हैं। लेकिन इनमें से कौन सा मास्क आपके लिए सही है और इसे सही तरीके से पहनने के बारे में भी आपको मालूम होना चाहिए।
सही जानकारी नहीं होने के वजह से कई बार लोग खराब क्वॉलिटी का एयर मास्क लगा लेते हैं। इसके अलावा लोग फिटिंग नहीं होने की वजह से एयर लीकेज की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि एंटी-पॉल्यूशन मास्क पहनने का सही तरीका क्या है।

सही मास्क चुनें
मार्केट में पॉल्यूशन से बचने के लिए कई तरह के एंटी-पॉल्यूशन मास्क मिल रहे हैं। इन मास्कमें एन 95, एन 99, एन 100 और पी सीरीज यानी पी 95 और पी100 के मास्क सबसे सही हैं जो पीएम 2.5 प्रदूषक तत्वों को 99 से 99.97 फीसदी तक रोकने का दावा करते हैं। मार्केट में मिलने वाले मास्क अलग-अलग साइज में मिलते हैं लिहाजा ऐसा मास्क चुनें जो आपके चेहरे पर सही तरीके से फिट हो जाए।

हाथ साफ करके ही लगाएं
पॉल्यूशन में बाहर निकलते वक्त अपना एंटी-पॉल्यूशन मास्क जरुर लगाएं। पॉल्यूशन मास्क लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें और साफ हाथ से मास्क पहनें ताकि उसका असर लंबे समय तक बना रहे।

फिटिंग का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि आपका मास्क नाक, मुंह और ठुड्डी को अच्छे से कवर करता हो और मास्क में लगे इलास्टिक बैंड्स कान के पीछे सावधानीपूर्वक फिक्स हो जाएं। साथ ही मास्क का मेटालिक स्ट्रैप भी नाक के ब्रिज पर सही तरीके से लगा होना चाहिए।

एयर लीकेज का ध्यान रखें
मास्क पहनने के बाद ये जरुर देखें कि कहीं एयर लीकेज की समस्या तो नहीं हैं।एक बार आपने मास्क पहन लिया उसके बाद अच्छी तरह से सांस अंदर लें और बाहर छोड़े ताकि पता चल जाए कि हवा कहीं से लीक तो नहीं हो रही। ध्यान रखें कि मास्क के अंदर जो हवा आ रही हो वह सिर्फ मास्क में लगे वॉल्व से फिल्टर होकर आए। कोशिश करें कि ज्यादा देर तक मास्क न पहनकर रखें क्योंकि टाइट मास्क की वजह से सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। लिहाजा इस बात का भी ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
