Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फुल एनर्जी के साथ रहना है खुश तो हैप्पी हार्मोन्स के लिए इन फूड आइटम्स को डाइट में करें शामिल

हमेशा ये ये बात कही जाती है कि अगर आप स्वस्थ खाएंगे तो आपका शरीर भी हेल्दी और होगा और अच्छा खाने से चेहेर पर चमक बनी रहेगी साथ ही आप खुश भी रहेंगे। ये बात यूं ही नहीं कही जाती है, इसके पीछे लॉजिक होने के साथ ही पौष्टिक खाने में छुपे बेनिफिट्स हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दी और फिट रखते हैं। अच्छा और पौष्टिक खाना खाने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। मेंटल और फिजिकल दोनों ही तरह से आपके अंदर सकारात्मकता आती है। जो आपको फुल एनर्जी और खुश महसूस कराती है।
यहां पर हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारें में बता रहे हैं जो आपके हार्मोन के स्तर को बनाए रखते हैं। आपको थकान नहीं महसूस होने देते। इसके साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। ये आपके हैप्पी हार्मोन बढ़ाने में भूमिका अदा करते हैं-

एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन बी 3, एक सेरोटोनिन-बूस्टिंग विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होता हैं, जो आपके ब्रेन के हेल्थ के लिए बेहतरीन होता है। मूड चेंज में अहम भूमिका निभाता है।

चैरी टमाटर
टमाटर की छिलके में फाइटोन्यूट्रिएंट लाइकोपीन पाया जाता है। चेरी टमाटर पर ये लाइकोपीन की अधिक मात्रा प्रदान करते हैं जो प्रो-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड को बनाने से रोकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार ये अवसाद को कम करता है।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। ये आपके बिगड़े मूड को सही कर देती है। एन-एसिलेथेनॉलमाइन कैमिकल की मौजूदगी के कारण ब्रेन को एंडोर्फिन रिलीज करने के लिए हेल्प करती है।

फ्रूट्स
सभी तरह के फल आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं। मौसमी फल तो जरूर खाने चाहिए। जो उस मौसम की खासियत को अपने में समेटे होता है। मूड को एक अच्छा क्लिक देता है।

पानी को कैसे भूल सकते हैं
आपका शरीर में 70 फीसदी पानी ही है तो इसको भूलाया नहीं जा सकता है। ये आपके शरीर और दिमाग को हाइड्रेटेड रखता है। कार्यक्षमता को बढ़ाता है। डेली 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
