Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
FSSAI: कैंसर-डायबिटीज जैसी बीमारियों को न्यौता देता है मार्जरीन, ये है असली-नकली मक्खन में फर्क करने का तर
मक्खन खाने का जायका तो बढ़ा देता है साथ ही बच्चों को भी ये खाने में खूब लुभाता हैं। मक्खन एक प्रकार का डेयरी उत्पाद है, इसलिए इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठता है कि मक्खन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या हानिकारक। हालांकि विशेषज्ञ मक्खन को सेहत के लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं मानते हैं, लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो कोई नुकसान भी नहीं होता है।
हालांकि आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग खाने-पीने के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। अक्सर देखा जाता है कि रोज सुबह वे अपने टोस्ट पर जैम और मक्खन लगाकर खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आप धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन इससे भी बड़ी समस्या यह है कि बाजार में बिकने वाला नकली मक्खन हैं। मक्खन यह भी बहुत तेजी से बिक रहा है। आपको बता दें कि बाजार में आजकल मक्खन के नाम पर मार्जरीन धड़ल्ले से बिक रहा हैं। मार्जरीन मक्खन की तरह दिखने वाला डेयरी उत्पाद है जो पशुओं के दूध से बनाने की जगह जटिल प्रक्रियाओं के माध्यम से एक तरह का निर्मित विकल्प है। विशेषज्ञों की मानें तो मार्जरीन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है इसे खाने से कैंसर-डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी आप पर हमला कर सकती हैं।
अगर आप भी मक्खन खाने के शौकीन हैं तो आपको असली और नकली मक्खन के बीच अंतर करना आना चाहिए। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) समय-समय पर खाद्य पदार्थों के असली और नकली होने की जानकारी शेयर करते रहते हैं। और आज हम इस अर्टिकल में जानेंगे कि असली नकली मक्खन की पहचान कैसे करें।

बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल
मक्खन में सैचुरेटेड फैट होता है। एक चम्मच में लगभग सात ग्राम वसा होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से आपका LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल एथेरोस्क्लेरोसिस को बढ़ा सकता है और रक्त के थक्कों, स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है। नकली मक्खन खाने से इन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता हैं।

दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं
मक्खन कोलेस्ट्रॉल से एलडीएल बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट होता है जो दिल के लिए खतरनाक होता है। इसके अधिक सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल धमनियों को अवरुद्ध कर सकता है, जिससे निश्चित रूप से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

मधुमेह का खतरा
अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत अधिक मक्खन खाने से आंत में वसा विकसित होने की संभावना बढ़ सकती है। इससे आपके पेट में अतिरिक्त चर्बी जमा हो सकती है। इससे हृदय रोग, अल्जाइमर और टाइप 1 मधुमेह समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।

आंतों में जमा हो जाती है चर्बी
इससे पेट और आंतों में चर्बी जमा हो सकती है। मक्खन में प्रति चम्मच 100 से अधिक कैलोरी होती है। जब आप बहुत अधिक खाते हैं, तो तेजी से मोटापा बढ़ सकता है। मक्खन आपके लिए असली या नकली दोनों तरह से खतरनाक है।

अल्जाइमर होने का खतरा
हाल ही में हुई अल्जाइमर रिसर्च मेडिकल जर्नल में 2018 के एक अध्ययन के अनुसार, मक्खन जैसे संतृप्त वसा के उच्च सेवन को अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश के विकास की संभावना से जोड़ा जा सकता है। मार्जरीन आपके पेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और दस्त और उल्टी का कारण भी बन सकता है।
कैसे मालूम करें असली और नकली मक्खन में फर्क
दो पारदर्शी कटोरियों में पानी भरें। दोनों में आधा चम्मच मक्खन डालें। इसके बाद आयोडीन के घोल की दो से तीन बूंदें कटोरे में डालें। ऐसा करने से असली मक्खन का रंग नहीं बदलेगा, बल्कि मार्जरीन के पानी का रंग नीला हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
