Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
मसाबा गुप्ता महिलाओं के लिए बनी इंस्पिरेशन, इस लाइलाज बीमारी के लिए दिए फिटनेस टिप्स

जब मसाबा गुप्ता ने एक साल में अपना 10 किलो वजन कम करते हुए अपने फिजीक को बेहतर बनाया, तो उनके फैंस के पास सिर्फ एक सवाल था कि उन्होने अपना वजन कम कैसे किया? क्योकि किसी भी महिला के लिए PCOS की समस्या के दौरान वजन बढ़ना और मुंहासों की समस्या आम बात होती है। ऐसी स्थिति में अपने वजन को कम करना और अपने आपको इतना फिट रखना आम बात नहीं है। लेकिन डिजाइनर और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता ने अपना वजन घटा कर एक मिसाल कायम की है, कि आखिर कैसे PCOS को मात देकर खुद को फिट रखा जा सकता है। मसाबा गुप्ता ने उन महिलाओं के लिए सुझाव भी दिए जो PCOS की समस्या के साथ स्वस्थ जीवन जीने के तरीके ढूढ रही हैं।
एक समय था जब मसाबा एक बेहतर टेनिस प्लेयर थीं। लेकिन फिर उन्होने अपना रुख डांस और सिंगिग की ओर कर लिया। मसाबा एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन जब उनकी मां नीना गुप्ता ने उन्हें प्रोत्साहित किया, तो उन्होंने फैशन की दुनिया की अपना करियर बना लिया। मसाबा ने जब भी जो भी किया उसमें उन्होने अपना पूरा योगदान दिया। ठीक ऐसा ही उन्होने अपने फिटनेस के लिए भी किया।
मसाबा गुप्ता ने दिया PCOS से लड़ने का मंत्र

सितंबर का महीना PCOS अवेयरनेस मंथ है, ऐसे समय में इससे लड़ने वाले किसी व्यक्ति से वेलनेस सलाह लेने से बेहतर क्या हो सकता है। यहां मसाबा गुप्ता के कुछ सुझाव हैं, जो इस बीमारी से लड़ने में आपकी मदद करेंगे।
1. भोजन और फिटनेस सबसे अच्छी दवा
मसाबा के अनुसार, आप स्वास्थ्य रहने के लिए क्या खा रहे हैं, और फिट रहने के लिए क्या फिजिकल एक्टिविटी कर रहे है, इसका बहुत ध्यान रखने की जरुरत है। यह आपको PCOS की बीमारी की जटिलताओं से लड़ने में मदद करेगा। इसी के साथ एक अच्छी PCOS डाइट को लेकर वो कहती हैं कि, "यह दोनों पहलु इस बीमारी के लिए बहुत जरुरी हैं, इनके बिना इस बीमारी से लड़ना आसान नहीं है।"
2. पीसीओएस प्रबंधन अद्वितीय नहीं है
मसाबा का कहना है कि PCOS के साथ हर महिला का संघर्ष, एक हार्मोनल समस्या है। जो महिलाओं के रिप्रॉडक्टिव इयर्स के दौरान होती है उससे अलग है। PCOS के लक्षण भी हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं।
मसाबा के मुताबिक "आप कुछ लोगों से बात करके यह पता नहीं लगा सकते कि इस बीमारी में क्या करना सही होगा। आपको अपना रास्ता और अपनी यात्रा खुद चुननी पड़ेगी और तय करना होगा कि आपके लिए क्या सही है। आपको यह भी देखना चाहिए कि इस बीमारी से निपटने के लिए आप क्या कर सकती हैं।

3. मन को रखें शांत
ऐसी कोई भी चीज जिससे आपको तनाव हो, चिंता हो, क्रोध आए, या नकारात्मक विचार आए, उनसे दूर रहे। मसाबा कहती हैं, "अपने आप को सही लोगों के बीच रखना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आपके लिए अच्छा खाना," स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिमाग होना जरुरी है।
4. PCOS नहीं कोई बीमारी
एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों के लिए जरुरी है कि वो PCOS को एक बीमारी के रूप में सोचना बंद कर दें। विज्ञान भी इसे बीमारी नहीं एक विकार या सिंड्रोम कहता है।
5. आयुर्वेद पर करें भरोसा
मसाबा लोगों को सलाह देते हुए कहती हैं कि "ऐसी चीज को अपनाएं जो आपके आस-पास ही हो, आयुर्वेद को अपनाएं। इसी के साथ वो कहती हैं कि "हम भारतीय हैं। हमें एक निश्चित तरीके से बनाया गया है, और आयुर्वेद हम पर हमेशा काम करता है।"
Image Credit: Instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications