Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सांवरिया से शमशेरा बनने का सफर, रणबीर कपूर ने कुछ इस तरह बनाई फौलादी बॉडी
रणबीर कपूर के पापा टू बी बनने की खबरों के बाद उनसे जुड़ी एक और खबर इस समय सुर्खियां बटोर रही है और वो उनकी आगामी फिल्म 'शमशेरा' में उनके लुक की। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर की फौलादी बॉडी देखकर हर कोई सप्राइजहै। वैसे इस फिल्म में उनके अपोजिट संजय दत्त हैं, जो पहले से एक मस्कुलर बॉडी के मालिक हैं, ऐसे में रणवीर के लिए संजय दत्त को बॉडी के मामले में टक्कर देना कितना मुश्किल रहा होगा, इस बारे में रणबीर ने एक इंटरव्यू में काफी कुछ बातें बताई है। यहां हम आपको चॉकलेटी बॉय की इमेज में दिखने वाले सांवरियां रणबीर के 'शमशेरा' में फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताने वाले है।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज की तैयारी में जी-जान से जुटे हैं। उनकी यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। आमतौर पर दुबले-पतले दिखने वाले रणबीर ने 'शमशेरा' में अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने सिक्स पैक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जिसमें डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन का बहुत बड़ा रोल रहा है।
रणबीर कपूर ने एक वीडियो में बताया कि, 'निर्देशक करण मल्होत्रा इस किरदार के लिए एक मजदूर व्यक्ति के जैसा शरीर चाहते थे। वो भी एक ऐसा आदमी, जिसने कुछ बुरा समय जेल में बिताया है। देखा जाए तो ऐसा करना शारीरिक रूप से कठिन था। क्यूंकि मैं एक पतला आदमी हूं, इसलिए वजन कम करना मेरे लिए बहुत आसान है, लेकिन मांसपेशियों को मजबूत करना काफी कठिन है।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने बताया कि हमें स्क्रीन के लिए जिस तरह की बॉडी चाहिए थी, उस तरह की बॉडी बनाने के रणबीर ने बहुत काम किया है। ऐसी खास बॉडी बनाने के पीछे उनकी यह सोच थी कि फिल्म देखने वाले लोग उनकी भीतरी शक्ति को महसूस करें और जब भी रणवीर उनके सामने आए तो दर्शक उसे देखकर रोमांचित हो जाए।
हाई प्रोटीन और कम कार्ब वाली डाइट
रणबीर के पर्सनल ट्रेनर कुणाल गिर ने बताया कि ऐसी फौलादी बॉडी बनाने के लिए रणबीर ने गजब का हार्डवर्क दिखाया है। इस फिल्म के किरदार के हिसाब से रणबीर को एथलेटिक दिखाना था, जो बहुत भारी काम नहीं था क्योंकि उनका चरित्र रॉबिन हुड जैसा था। हमें उस चरित्र के साथ आने वाली रस्टिक, रॉ अपील को बनाए रखना था। और ऐसी बॉडी बिल्डअप करने के लिए रणवीर ने एक दिन में काफी बार भोजन किया। वे एक दिन में कम से कम पांच बार भोजन करते थे। जिसमें हाई प्रोटीन और लो कार्ब वाली डाइट शामिल थी। जबकि वे हफ्ते में केवल एक दिन चीट डाइट पर होते थे। अब चूंकि गर्मी, धूल और लंबे शूट के बीच एक्सरसाइज के लिए समय निकालना इतना आसान नहीं था। ऐसे में रणवीर को हफ्ते में पांच दिन हार्ड ट्रेनिंग दी जाती थी। प्रत्येक सेशन एक घंटे का था, उसके बाद 5 मिनट का हाई इंटेनसिटी कार्डियो सेशन होता था, जिसे हम 'ट्रक' कहते थे।
यहां पर ट्रेडमिल को बंद कर दिया गया था और रणबीर को मशीन के हैंडल को पकड़कर अपने पैरों से बेल्ट चलाना पड़ता था। शूटिंग ज्यादातर बाहर थी और आरके को बहुत गर्मी और धूल से जूझना पड़ा। इसलिए, हमने कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज करवाना भी जरूरी समझा। ऐसी एक्सरसाइज जिनसे उन्हें शांत रहने और शूटिंग की लंबी और कड़ी परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिली।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
