Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन बीजों को डाइट मे करें शामिल, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
आज के समय चाहे पुरूष हो या महिला, खुद को शेप में रखना चाहता है। लेकिन वास्तव में यह इतना भी आसान नहीं है। वजन कम करने और अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए आपको एक्सरसाइज से ज्यादा अपने खान-पान पर ध्यान देना होता है। हममें से ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन इसे वेट लॉस का हेल्दी तरीका नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इससे आपका कैलोरी काउंट तो कम होता है, साथ ही साथ आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप वेट लॉस के लिए हेल्दी ऑप्शन्स की तलाश करें। इन हेल्दी ऑप्शन्स में से एक है सीड्स अर्थात् बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना। सीड्स ना केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि आपकी बॉडी की जिद्दी चर्बी को भी पिघलाने में मदद करते हैं। ऐसे कई सीड्स हैं, जिन्हें वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना गया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सीड्स के बारे में बता रहे हैं-

बीज से मिलते हैं यह फायदे
बीज का सेवन सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक माने गए है। यह स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर बीज आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिसके कारण आप खुद को अधिक हेल्दी महसूस करते हैं। वहीं इन बीजों का सकारात्मक असर पाचन तंत्र पर भी देखने में मिलता है। चूंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करते हैं तो इससे वेट लॉस को स्पीडअप करने में मदद मिलती है।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद है चिया सीड्स
जब बात वेट लॉस की होती है तो उसके लिए चिया सीड्स का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर बीजों में से एक है। इसमें फास्फोरस, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें एंटीऑक्सिडेंट की भी उच्च मात्रा होती है, जिसके कारण आप लंबे समय तक खुद को अधिक यंग महसूस करते हैं। इतना ही नहीं, इन बीजों में उच्च फाइबर सामग्री के कारण यह आपको लंबे समय तक भरे होने का अहसास कराते हैं और अतिरिक्त कैलोरी काउंट लेने से बचाते हैं। वहीं, इन बीजों का नियमित रूप से सेवन एक मजबूत मेटाबॉलिज्म का निर्माण होता है। साथ ही, इन बीजों की कैलोरी भी कम होती है, जिसके कारण यह एक बेहतरीन स्नैक के रूप में काम करते हैं।

डाइट में ऐसे शामिल करें चिया सीड्स
आप चिया सीड्स को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसलन, आप अपने शेक, स्मूदी, सलाद में भीगे हुए चिया के बीज मिला सकते हैं। इतना ही नहीं, आप चिया सीड्स का हलवा भी बना सकते हैं या उन्हें अपने ब्रेकफास्ट बाउल में कुछ दही के साथ मिलाएं।

फ्लेक्स सीड्स
फ्लेक्स सीड्स जिसे अलसी के बीज भी कहा जाता है, आपको अधिक हेल्दी बनाता है। यह बीज प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, फोलेट, विटामिन बी1, बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण ही यह एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करती है। साथ ही साथ, इन बीजों में उच्च फाइबर सामग्री पाचन में सुधार करने में मदद करती है। इसके अलावा, इन बीजों में स्टार्च की मात्रा कम होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। अगर आप रोजाना इन बीजों का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपकी बॉडी को पर्याप्त फाइबर मिलता है और इससे आपकी भूख भी नियंत्रित होती है।

डाइट में ऐसे शामिल करें फ्लेक्स सीड्स
फ्लेक्स सीड्स को डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें रात भर भिगोकर रखें और अगली सुबह अपने दलिया या ब्रेकफास्ट में इसे शामिल कर लें। आप चाहें तो इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं। कोशिश करें कि हमेशा भीगे हुए फ्लेक्स सीड्स ही खाएं। ऐसा माना जाता है कि अलसी को भिगोने से ये पचने में आसान हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें पारंपरिक भारतीय व्यंजनों जैसे कच्चे आम की चटनी और घिया की सब्ज़ी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। बस उन्हें भूनकर पाउडर बना लें और अपनी करी और चटनी में मिला दें ताकि उनका स्वाद और बढ़ जाए।

सब्जा के बीज
सब्जा के बीज आसानी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। वे प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, आवश्यक वसा और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरे होते हैं। इतना ही नहीं, ये बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो ओमेगा 3 फैटी एसिड में मौजूद होते हैं जो फैट बर्निंग हार्मोन को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक तृप्त रखती है और अतिरिक्त भूख के दर्द को रोकने में मदद करती है।

डाइट में ऐसे शामिल करें सब्जा के बीज
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने आहार में सब्जा के बीज को शामिल कर सकते हैं, लेकिन वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि आप सब्जा के बीज, नींबू के रस और पुदीने के पत्तों के साथ एक साधारण डिटॉक्स वाटर बनाएं। इसे रात भर के लिए रखें और इसे पूरे दिन घूंट में लें। आप अपने हलवा, दही, सलाद, शेक, लस्सी में भी भीगे हुए सब्जा के बीज भी मिलाए जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
