Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शिल्पा शेट्टी बनीं लोगों के लिए मोटिवेशन, व्हीलचेयर पर बैठकर किया योग

हमने अक्सर सुना है कि अगर आप में कुछ कर गुजरने की चाहत है, तो दुनिया की कोई भी मुश्किल आपका रास्ता नहीं रोक सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इस बात को सच साबित कर दिया है। शिल्पा शेट्टी अपने पैर की चोट के बाद व्हीलचेयर पर हैं, लेकिन इसके बावजुद उन्होने अपने आपको फिट रखने के लिए योग आसन करना नहीं रोका है। पिछले कुछ समय से, एक्ट्रेस योग करते हुए अपनी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। ये वो योग आसन हैं जो शरीर के सिर्फ ऊपरी हिस्से का उपयोग करके किया जा सकता है।
हाल ही में इस तरह के एक वीडियो में, शिल्पा ने कहा कि अगर आप में किसी समस्या का समाधान खोजने की इच्छा है तो आपको अपना नजरिया बदलना होगा। शिल्पा ने अपने पैरों की ओर इशारा करते हुए पूछा, "आपको क्या लगता है कि इस समस्या का समाधान क्या है?" - और फिर योग करने लगी। शिल्पा शेट्टी ने व्हीलचेयर पर बैठे बैठे दो योगासन किए। स्वेइंग पाम ट्री पोज और गोमुखासन, जिसे काउ फेस पोज के रूप में भी जाना जाता है।

अपने वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने योगासन के बारे में अपने फैंस को समझाया और कहा, स्वेइंग पाम ट्री आसन बहुत ही आसान मुद्रा है। जो रीढ़ की लचीलेपन में सुधार करने वाली तिरछी मांसपेशियों को एक अच्छा खिंचाव देती है। इसी के साथ गोमुखासन के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, गोमुखासन न केवल शरीर की मुद्रा में सुधार कर सकता है, बल्कि यह कंधे और ट्राइसेप्स को भी स्ट्रेच करते हैं। इसके अलावा, यह छाती और फेफड़ों को खोलने में भी मदद करता है। अगर आपका कंधा फ्रोजन है तो भी यह मददगार है। इसी के साथ उन्होने सर्वाइकल के दर्द से पीड़ित लोगों को ये आसन न करने की सलाह दी।

Image Credit: Instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications