Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लो कार्ब डाइट लेने से शरीर में होते हैं यह नेगेटिव इफेक्ट, सोच-समझकर करें इसे फॉलो
आपके खानपान का सेहत पर एक गहरा असर पड़ता है। आज के समय में लोग खुद को चुस्त-तंदरूस्त रखने के लिए तरह-तरह की डाइट को फॉलो करना पसंद करते हैं। कई ऐसी डाइट हैं, जो बेहद ही फेमस हैं और इन्हीं में से एक है लो कार्ब डाइट। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट को सीमित किया जाता है। साथ ही हाई प्रोटीन और फैट रिच खाद्य पदार्थों पर जोर दिया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि वजन घटाने के लिए यह डाइट काफी लाभदायक है। लेकिन इसे फॉलो करने से आपको कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लो-कार्ब डाइट को फॉलो करने के कुछ हानिकारक प्रभावों के बारे में बता रहे हैं-

हरदम थकान का अहसास होना
जब आप लगातार लो-कार्ब डाइट लेने लगते हैं तो इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी कम हो जाता है। दरअसल, शरीर में इंस्टेंट एनर्जी के रूप में काम करते हैं। इनके सोर्स सीमित करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है। इसके अलावा, कम कार्ब आहार लेने से इंसुलिन का उत्पादन बहुत कम हो जाता है, जिससे हाइपोथायरायड जैसे लक्षण सुस्ती जैसे हो जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्लूकोज के अलावा ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत का उपयोग करने के लिए शरीर कड़ी मेहनत करता है।

पीरियड्स में हो सकती है परेशानी
अगर आप लो कार्ब डाइट ले रही हैं तो हो सकता है कि आपको पीरियड्स भी प्रभावित हो। दरअसल, लो-कार्ब डाइट फॉलो करने से आपका वजन काफी कम हो जाता है। जिसके कारण आपका शरीर ज्यादातर समय तनाव में रहता है, यह आपके पीरियड साइकल को बाधित कर सकता है। कुछ स्थितियों में महिलाएं एमेनोरिया का भी अनुभव भी कर सकती हैं जो कि मासिक धर्म की पूर्ण अनुपस्थिति को दर्शाता है।

हो सकती है कब्ज की समस्या
यह देखा गया है कि जो लोग अपनी डाइट में कम कार्बाेहाइड्रेट वाले फूड आइटम्स को प्रमुखता से शामिल करते हैं, उन्हें अक्सर कब्ज की शिकायत होती है। यूं तो आपके सामान्य आहार पैटर्न में कोई भी बदलाव आपके मल त्याग में बदलाव का कारण बन सकता है, कम कार्बाेहाइड्रेट आहार वाले लोगों में कब्ज आम है। दरअसल, जब आप लो कार्ब फूड लेते हैं तो कहीं ना कहीं आपकी डाइट में फाइबर भी कम हो जाता है और ऐसे में कब्ज होना एक आम समस्या है।

सिर दर्द कर सकता है परेशान
यदि आप कार्बाेहाइड्रेट में कटौती करते हैं, तो आप चीनी में भी कटौती करेंगे। अधिक चीनी खाने की आदत वाले लोग अगर लो कार्ब डाइट लेते हैं, तो उन्हें सिरदर्द जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि जब आप कम कार्बाेहाइड्रेट वाला आहार शुरू करते हैं, तो आपके सिरदर्द की गंभीरता बढ़ जाती है।

मांसपेशियों में ऐंठन
यदि आपको अपने आहार में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक खनिज नहीं मिलते हैं, तो मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। पोटेशियम, नमक और मैग्नीशियम मांसपेशियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं। साबुत अनाज ऐसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं, लेकिन लो कार्ब डाइट में जब आप इन्हें अपनी डाइट से बाहर करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सांसों से बदबू आना
कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार अक्सर सांसों की दुर्गंध की समस्या का कारण बन सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वसा के टूटने से कुछ रसायन निकलते हैं जो सांसों की दुर्गंध का कारण बनते हैं।

एथलेटिक परफार्मेंस में कमी
जब आप लो कार्बोहाइड्रेट आहार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बहुत कम एनर्जी मिलती है। वास्तव में, कार्ब्स शरीर के ईंधन के रूप में काम करते हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स ना लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिलती है। जिसके कारण व्यायाम, खेलकूद और अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में आपकी परफार्मेंस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
