स्मूदी या मिल्कशेक: गर्मियों में एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग फील करने के ल‍िए दोनों में से क्‍या पीएं?

मिल्कशेक और स्मूदी दोनों ही गर्मियों में पीने में बहुत मजेदार लगते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन दोनों ही ड्रिंक के बीच कंफ्यूज जाते हैं, हालांकि इन दोनों को बनाने का तरीका और इनकी कंसिस्‍टेंसी के आधार पर इन दोनों पर फर्क मालूम क‍िया जा सकता है। मिल्कशेक डेयरी बेस्‍ड ड्रिंक हैं जो आम तौर पर फलों, आइसक्रीम और सिरप के साथ तैयार क‍िए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, स्मूदी आमतौर पर फलों के साथ बनाई जाती है, जिसमें दूध, दही या बीज जैसी सामग्री का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है।

इसके अलावा इन दोनों में जो एक बड़ा फर्क है वो है क‍ि मिल्कशेक का सेवन भोजन के रूप में नहीं किया जा सकता है, जबकि स्मूदी, जो खनिज और विटामिन से भरपूर होती है, का सेवन भोजन के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। अगर आप भी अभी तक स्‍मूदी और मिल्‍कशेक दोनों को एक ही समझने की भूल कर रहे थे, तो यहां पढ़िए क‍ि दोनों में क्‍या अंतर होते हैं और दोनों में से हेल्‍दी ऑप्‍शन क्‍या हैं?

स्मूदी

स्मूदी

स्‍मूदी को बनाने में दही, फल, बीज और प्यूरी का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसके स्‍मूद टैक्‍सचर की वजह से इसे स्‍मूदी कहा जाता है। यह पेट को भरने के साथ-साथ पेट के लिए हल्का भी होता है और इसे कंप्‍लीट फूड के रूप में खाया जा सकता है क्योंकि इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

इस टेस्‍टी ड्रिंक को बर्फ और फलों के मिश्रणों को ब्‍लेंड करके बनाया जाता है। वैसे तो, स्मूदी हेल्‍दी फूड ऑप्‍शन में से एक है। और उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्‍शन बन सकता है, जो लैक्‍टोज इंटोलेंरेस की वजह से मिल्कशेक नहीं पी सकते हैं।

स्मूदी बनाना काफी आसान है, क्योंकि आप अपनी पसंद के कई तरह के फ्लेवर और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। न्‍यूट्रिशियन से भरपूर स्‍मूदी आपको हेल्‍दी रखता है। फलों और सब्जियों के इस्‍तेमाल की वजह से स्‍मूदी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा उच्‍च और फैट की मात्रा कम होती हैं। जो क‍ि एक बैलेंस्‍ड फूड न्‍यूट्रिशियन है, जो आपको हेल्‍दी रहने में मदद करते हैं।

मिल्क शेक

मिल्क शेक

मिल्कशेक आमतौर पर दूध और आइसक्रीम के मिश्रण के साथ तैयार क‍िया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के फल और फ्लेवर को शामिल क‍िया जाता है। मिल्‍कशेक को मीठा बनाने के ल‍िए आम तौर पर चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी सिरप, माल्ट सिरप, शुगर सिरप, जैसी चीजों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। यह स्मूदी की तुलना में अधिक मीठा होता है। कटे हुए फल, व्हीप्ड क्रीम, मार्शमॉलो, कैंडीज जैसे टॉपिंग और शुगर की मात्रा की वजह से ये स्‍मूदी से अलग होता है। इसके अलावा स्मूदी के तुलना में, मिल्कशेक में फैट और शुगर की मात्रा अधिक होती है।

जानें क्‍या है बेहतर

जानें क्‍या है बेहतर

स्मूदी और मिल्कशेक दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। स्मूदी में कार्बोहाइड्रेट अधिक और फैट कम होता है क्‍योंकि क्योंकि इनमें अधिक डेयरी प्रॉडक्‍ट नहीं होती है। मिल्कशेक की तुलना में स्मूदी को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है क्योंकि इनमें फल और सब्जियों का अधिक इस्‍तेमाल होता हैं। आप स्मूदी के पोषण मूल्य को बढ़ाने के लिए इसमें ओट्स और अनाज भी शामिल कर सकते हैं। स्वाद और सेहत के हिसाब से भी स्मूदी मिल्कशेक की तुलना में बेहतर विकल्‍प है।

Desktop Bottom Promotion