Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
आलू ही नहीं इसके छिलकों में भी छिपे है सेहत और सौंदर्य के गुण, जाने इसे खाने या लगाने के फायदे
आलू ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल तकरीबन हर सब्जी में होता है। आलू से बनी हर चीज खाने में जायकेदार ही लगती है। जब भी हम आलू की सब्जी का इस्तेमाल करते है तो सबसे पहले इसका छिलका उतारकर फेंकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप आलू की सब्जी से छिलके को उतारकर फेंकते है तो आप इस सब्जी का जरुरी फाइबर और प्रोटीन भाग भी फेंक देते हैं। इन छिलकों में सेहत से जुड़े कई पौष्टिक तत्व शामिल होते है और ये हाई बीपी जैसी समस्याओं का हल होते हैं। आइए जानते है आलू के छिलके को खाने के फायदे के बारे में।

सेहत ही नहीं सौंदर्य के काम भी आता आलू का छिलका
आलू के छिलकों में कैल्शियम, विटामिन सी और बी कॉप्लेक्स के साथ ही आयरन भी खूब होता है। यही कारण है कि ये शरीर में कई कमियों को दूर करता है। केवल सेहत ही नहीं बल्कि सौंदर्य निखारने के लिए भी बेहद काम आता है।

ब्लड प्रेशर करता हैं कंट्रोल
आलू में पोटेशियम काफी पाया जाता है और ये विटामिन सी से भी भरा होता है। ये दोनों ही चीजें ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में सहायक होती है। इसके छिलके को धो कर आप इसे सब्जी की तरह खाएं या आलू को छिलका सहित बना कर खाएं।

नहीं बढ़ेगा वजन
आलू के छिलके फाइबर से भरे होते हैं। इनके छिलके को आप किसी भी रूप में प्रयोग कर सकते हैं। फाइबर अधिक होने से ये लंबे समय तक पेट भी भरा रखता है और ये मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाए रखता है। इसे खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है।

एनीमिया को रखें दूर
जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है तो बाकी सब्जियों के साथ-साथ आलू के छिलके खाना बहुत फायदेमंद होता है।

ताकत से भरा होता है
आलू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन कॉप्लेक्स खूब होता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं और विटामिन बी से शरीर को ताकत मिलता है। कोशिश करें कि आलू केा जब भी बनाए छिलका सहित बनाए। या तो इसके छिलके को स्नैक्स की तरह से आप यूज करें ।

पाचन क्रिया रहती है मजबूत
आलू में बहुत सारा फाइबर होता है और यही कारण है कि ये पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर अधिक होने के कारण ये कब्ज आदि से भी बचाता है।

बालों को रंग देता है छिलका
यदि आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो आप आलू के एक कटोरी छिलके को आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी एक से दो चम्मच रह जाए तो आप इससे अपने बालों पर लगाएं। बार बार ऐसा करने से आपके बाल भूरे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
