Latest Updates
-
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा
कब्ज दूर करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाता है खरबूजा, जानिए गर्मियों में इस रसीले फल को खाने के बेमिसाल फायदे
गर्मियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में कई तरह के फल मार्केट में मिलते है। जब गर्मियों के मौसमी फलों की बात हो तो उसमें तरबूज व खरबूजा काफी पसंद किया जाता है। खरबूजे में ना केवल पानी की मात्रा अधिक होती है, बल्कि इसमें कूलिंग इफेक्ट भी होता है। यह अपने बेजोड़ स्वाद और मिठास के कारण हर घर में खाया जाता है।

हालांकि, यह सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता है, बल्कि यह गुणो की खान है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इसलिए यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में भी कारगर है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खरबूजे से मिलने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं-
खरबूजे के मौजूद पोषक तत्व
खरबूजे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी-6, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
मिलते हैं यह फायदे
खरबूजे का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में कारगर है। जैसे-
• खरबूजा मधुमेह पीड़ित लोगों के लिए एक अच्छा नाश्ता है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक लोड कम होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। हालांकि, आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
• वहीं, यह एक ऐसा फल है जो गुर्दे के स्वास्थ्य, रक्तचाप और आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
• चूंकि इस फल में फाइबर कंटेंट अधिक होता है, इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक है। विशेष रूप से, जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें खरबूजे का सेवन अवश्य करना चाहिए।
• विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत होने के कारण खरबूजा इम्युनिटी को बढ़ाने और हृदय रोगों और कैंसर से बचाव में मदद करता है।
• इतना ही नहीं, यह यूटीआई (मूत्र पथ के संक्रमण) के लिए सबसे अच्छा है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और गाउट में मदद करता है। यह त्वचा के लिए भी अच्छा है।
• गर्मियों में खरबूजा को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे आपको गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
• यह फल पित्त और वात दोष को भी संतुलित करता है।
इन तरीकों से डाइट में शामिल करें खरबूजा
खरबूजे को डाइट में शामिल करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। जैसे-
• आप इसे यूं ही काटकर फल के रूप में सेवन करें।
• वहीं, फलों के बीज निकालकर क्यूब्स में काट लें। दो कप खरबूजे को ब्लेंड करें और इसका रस निकालें। छोटे बच्चों को इस तरह खरबूजा खाने के लिए दिया जा सकता है।
• खरबूजे से मिल्कशेक बनाकर भी पिया जा सकता है। इसके लिए खरबूजे को क्यूब्स में काट लें, दूध, क्रीम और कुछ क्रश्ड बर्फ मिलाकर मस्कमेलन मिल्कशेक बनाएं।
• अगर आप गर्मियों में एक हेल्दी डेजर्ट खाना चाहते हैं तो ऐसे में खरबूजे की खीर भी बनाई जा सकती है। इसके लिए खरबूजे के क्यूब्स को दूध, चीनी और सूखे मेवों के साथ पकाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











