Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
ये है वो आसान तरीके जो बोन डेंसिटी बढ़ाने में करेंगे मदद
हेल्दी और फिट बॉडी के लिए बोन्स का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही असंतुलित जीवनशैली के कारण बोन डेंसिटी कम होने लगती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद बोन पर गहरा असर पड़ता है, जिससे शारीरिक समस्याएं बढ़ जाती है। हालांकि, अगर समय रहते बोन डेंसिटी के लॉस होने के कुछ संकेतों को समझें और अपने खानपान व लाइफस्टाइल में बदलाव करें तो इससे इस समस्या से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। तो यहां हम आपको वो आसान तरीकें बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप बोन डेनसिटी बढ़ा सकते है।

तेज दौड़े
दौड़ना ना केवल आपको लंबे समय तक हेल्दी लाइफ जीने में मदद करता है, बल्कि इसे प्रतिदिन एक से दो मिनट तक करने से हड्डियां मजबूत होती है। तेज स्पीड में दौड़ने से बोन सेल्स उत्तेजित होती है, जिससे बोन डेंसिटी में सुधार आता है। दौड़ने का एक फायदा ये भी होगा कि आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से नहीं गुजरना पड़ेगा।

वजन उठाए
यदि आप एक पोस्टमेनोपॉज़ की समस्या से गुजर रही हैं, तो सप्ताह में दो से तीन बार वेट मशीन, डंबल एक्सरसाइज या वजन कम करने वाली एक्टिविटीज जैसे एरोबिक्स, वॉकिंग या लाइट जॉगिंग ट्राई करें। इससे ना सिर्फ आपकी बोन डेंसिटी बढ़ेगी, बल्कि आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगी।

डांस करें
डांस करने से आपकी मसल्स और बोन मजबूत होती है, जिससे आपकी बोन डेंसिटी बढ़ती है। डांसिंग की मदद से आप अच्छी मात्रा में कैलोरी भी बर्न कर सकते है, जो वेट लॉस के लिए जरूरी है।

विटामिन 'डी' लें
बोन डेंसिटी बढ़ाने में विटामिन डी का बड़ा योगदान है क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में शरीर की मदद करता है। जिससे बोन मजबूत बनी रहती है। अधिकांश डॉक्टर विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने की सलाह देते है। वैसे विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए जो नॉन-वेजिटेरियन है वे फिश का सेवन कर सकते है। इससे आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने का खतरा भी कम रहेगा।

रस्सी कूदना
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जब महिलाएं दिन में दो बार 10 से 20 बार कूदती हैं (प्रत्येक छलांग के बीच 30 सेकंड आराम करती हैं), तो उनकी हिप बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है। दरअसल जंप करने से हड्डी में स्ट्रेस पैदा होता है और जब शरीर इस हड्डी को फिर से बनाती है, तो वह मजबूत बन जाती है। इसलिए रस्सी कूदने की आदत ड़ालें।
बॉल खेलें
अगर आप इस बात को लेकर चिंतित है कि आप जिम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे। तो टेनिस, गोल्फ और रैकेटबॉल खेलकर भी सेहतमंद जिंदगी पा सकते है। इससे ना सिर्फ आपका शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि बोन डेंसिटी बढ़ाने में भी ये गेम काफी मददगार साबित होंगे।
हेल्दी चीजें खाए
विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, डेयरी और सीफूड न सिर्फ आपको जरूरी विटामिन और मिनरल प्रदान करेंगे, बल्कि इससे आपकी बोन डेंसिटी भी इंप्रूव होगी। क्यूंकि, इनमें फास्फोरस, विटामिन के, विटामिन बी 6 और बी 12, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते है, जो बोन को हेल्दी रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
सही फुटवियर का चुनाव करें
जो अधेड़ या बुजुर्ग होते है उनके फिसलने और गिरने का जोखिम ज्यादा होता है। उस स्थिति में, एक्सपर्ट आपको ऐसे फुटवियर पहनने से मना करते है तो स्लीपरी हो और जिसको पहनने से गिरने और फैक्चर का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए सैंडल, फ्लिप फ्लॉप, प्लेटफॉर्म और हाई हील्स के बजाय, आरामदायक, अच्छी तरह से फिट होने वाले एथलेटिक जूते चुनें जिनमें ट्रेक्शन और शॉक एब्जॉर्बर हो।
स्मोकिंग की आदत छोड़ें
यूं तो स्मोकिंग के सारे साइडइफेक्ट है। लेकिन यहां चूंकि हम बोन डेंसिटी की बात कर रहे है तो बतादें कि सिगरेट पीने से आपकी बोन की डेंसिटी काफी कम हो सकती है। इसलिए ये जरूरी है कि समय रहते इस बुरी आदत को छोड़ा जाए।
अधिक नट्स खाएं
बादाम, काजू और मूंगफली जैसी चीजें मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं, ये एक ऐसा मिनरल है जो बोन स्ट्रक्चर में सुधार करता है।
योगाभ्यास करें
अगर आप अपनी बोन डेंसिटी बढ़ाना चाहते है, तो आपको हर दिन योगाभ्यास के लिए कम से कम 15 मिनट तो निकालने ही होंगे। जिसमें खासकर भुजंगासन का अभ्यास आपको स्पाइन, हिप्स और फीमर में बोन मिनरल डेंसिटी सुधारने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
