Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
वेगन फूड्स की मदद से करना है वजन कम, फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप वेगन है और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपने शाकाहारी आहार की मदद से अपना वेट कम करने की कोशिश करने पर विचार किया होगा। वेगन लोग मांस, मछली, अंडे या डेयरी उत्पाद नहीं खाते हैं। इसके स्थान पर वो ताजे फल और सब्जियां, बीन्स के साथ पौधे-आधारित दूध, अन्य गैर-डेयरी प्रोडक्ट्स के विकल्प को चुनते हैं। कुछ लोगों को जानवरों से काफी प्यार होता है, जिसके कारण वो लोग अपने लिए शाकाहारी भोजन चुनते हैं। लेकिन वेगन खाने के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी है। हाल ही में हुए अध्ययनों के मुताबिक वेगन होने से आपको महत्वपूर्ण मात्रा में वजन घटाने में मदद मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि वेगन होने पर हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की संख्या में कमी आ सकती है। लेकिन वेगन आहार के साथ आप अपने खाद्य पदार्थों को हाई फाइबर के ऑप्शन के साथ बदल सकते हैं।
क्या वेगन फूड हेल्दी है?
वेगन फूड आहार फेट, कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी में उच्च खाद्य पदार्थों को खत्म करते हैं। कई प्रसंस्कृत या पहले से पैक किए गए खाद्य पदार्थों में पशु उत्पाद होते हैं, इसलिए वेगन खाने वाले लोगों को इसके स्थान पर ताजा, संपूर्ण खाद्य पदार्थ खाने में मदद करता है। रिसर्च ने कई स्वास्थ्य लाभों का दस्तावेजीकरण किया है जो शाकाहारी और वेगन भोजन से जुड़े हैं।
शाकाहारी भोजन खाने के स्वास्थ्य लाभ
कैंसर के जोखिम में कमी
मिनी स्ट्रोक का कम जोखिम
कंट्रोल में रहता है कोलेस्ट्रॉल
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
डोयबिटीज का कम खतरा

शाकाहारी भोजन जहां आपके गेल्थ के लिए फायदेमंद है, तो कुछ स्वास्थ्य चुनौतियां को भी आपके सामने रख सकता है। पशु उत्पादों में स्वाभाविक रूप से विटामिन बी -12 होता है, इसलिए वेगन भोजन खाने वाले लोगों को अन्य स्रोतों को ढूंढने की जरुरत होगी। वेगन लोगों में आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी हो सकती है अगर वो पोषक तत्वों के साथ पर्याप्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं।
वजन कम करने के लिए वेगन फूड का ऑप्शन
ये खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों की कमी को कम कर सकते हैं जबकि एक व्यक्ति को वेगन फूड खाकर संतुष्टि मिल सकती है। सोया, क्विनोआ और टेम्पेह, प्रोटीन के वेगन स्रोत हैं। सोया और बादाम दूध में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। नट और सीड्स ओमेगा -3 फैटी एसिड में हाई होते हैं।
वेगन फूड्स के साथ वजन कम करने के टिप्स
- किसी भी अन्य आहार की तरह, एक वेगन के रूप में वजन घटाने की एक कुंजी व्यायाम और दैनिक गतिविधियों के माध्यम से कम कैलोरी का उपभोग करना है।
- तेल और मसालों के प्रति सचेत रहें। तेल में पकाए जाने पर कम कैलोरी वाली सब्जी हाई वसा बन सकती है। इसलिए, लोगों को जितना हो सके ताजा, संपूर्ण खाद्य पदार्थ खाना चाहिए।
- स्वस्थ वसा वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थों को चुने। अन्य फलों की तुलना में वसा और कैलोरी में अधिक, एवोकाडो शाकाहारी लोगों को लंबे समय तक भरा पेट रहने में मदद कर सकता है और दिल की बीमारी के जोखिम को भी कम कर सकता है।
- अपने शारीरिक गतिविधि में वृद्धि लाएं। एक्सरसाइज अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुल मिलाकर अधिक सक्रिय होना एक अच्छी शुरुआत है।
- बागवानी और खाना पकाने से शारीरिक गतिविधि बढ़ सकती है जबकि एक व्यक्ति को नए शाकाहारी खाद्य पदार्थों की खोज करने में मदद मिलती है।
- दिन भर कम लेकिन कई बार खाना खाएं। 2 या 3 बार बड़ी मात्रा में खाने से अधिक भोजन आप खा लेते हैं। जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। कम भोजन खाने से व्यक्ति भरा हुआ महसूस कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
