Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Hunger at midnight: सोते वक्त आधी रात को आपको भी लगती है भूख, तो ये हो सकते हैं रीज़न
कई बार आप के साथ भी हुआ होगा कि रात को सोते पर अचानक से आपको भूख लग जाती है, जिससे आपकी आंखे खुल जाती है। भूख की वजह से लोग फिर किचन में कुछ खाने की तलाश करते हैं, फ्रिज से कुछ ना कुछ खाने के लिए निकालते हैं और कुछ खा-पी लेने के बाद ही उनको चैन पड़ता है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो इसको थोड़ा गंभीरता से लेने की जरूरत है कि ये किसी समस्या की वजह है। आइये जानते हैं मिडनाइट क्रेविंग की वजह और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

नींद में भूख लगने की वजह क्या है?
गहरी नींद में जब भूख और कुछ खाने की क्रेविंग होती है तो इसके पीछे वजह भी है। जब आप दिन में कुछ ऐसे फूड स्टफ खाते हैं, जो रात को समस्या पैदा करता है। जिसमें आपकी डाइट में शामिल कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा है। आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर कम लेते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है, इससे आपका पेट उस वक्त तो भरा हुआ फील कराता है। लेकिन रात को सोते वक्त ये लेवल डाउन होने लगता है और इस वजह से आपको रात में भूखे होने का अहसास होता है। रात के वक्त आपका शरीर खुद की रिपेयरिंग में बिजी होता है और उसे एनर्जी की जरूरत होती है।
ये तो हुए बायॉलजिकल कारण. अब ये भी जान लेते हैं कि आपको दिन में क्या खाना चाहिए ताकि रात को भूख ना लगे.

ऐसी रखें अपनी डायट
आधी रात को आपको भूख ना परेशान करें, जिससे आपकी नींद ना टूटे, दिन के वक्त अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें। जो आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक हैं। साथ ही आपको अच्छी भी देते हैं, जिससे आप भरपूर नींद ले सकें, आपकी नींद बीच में ना टूटे।
आप अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी पोहा, काला चना, सब्जी-रोटी, अंडा, दूध व फलों को शामिल करें। नाश्तें में आप नट्स भी खा सकते हैं।

ऐसी रखें अपनी डायट
लंच में आप उन चीजों को प्रेफर करें जो आपकी डाइट के लिए हैवी हो। जिससे आपका पेट भर जाए। साथ ही खाना हेल्दी भी हो। जिसमें आप राजमा, दाल, रोटी, चावल, सब्जियां खा सकते हैं।

ऐसी रखें अपनी डायट
वहीं करीब चार से 5 बजे के बीच आप हेल्दी स्नैक्स ले सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स या कई फल जरूर लें। ये रात में लगने वाली आपकी भूख को कम करते हैं। साथ ही डिनर टाइम में भी भूख लगने का अहसास देते हैं, जिससे आप अच्छे से अपना डिनर कर सकते हैं।

ऐसी रखें अपनी डायट
आप अपने डिनर में फाइबर रिच फूड लें। जिसमें दालें, हरी सब्जियां, मछली, वाइट मीट ले सकते हैं। रोटी खा सकते हैं, चावल को थोड़ा अवॉइड करें। पनीर की सब्जी ले सकते हैं, जिससे आपको रात को भूख की क्रेविंग में आराम मिलेगा।
अगर ये सारे काम करने के बाद भी आप की समस्या हल नहीं हो पा रही है तो, प्रॉबलम बढ़ने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
