Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Winter Foods: सर्दियों में मछलियां खाकर ठंड को भगाएं दूर, चेहरे पर भी आएगी चमक
सर्दियों में लोगों की इम्यूनिटी पावर कमजोर होने लगती है, इसके लिए हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टर फूड खाना जरूरी हो जाता है। सर्दियों में अपना खास खयाल रखने की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें जैसे मछली को शामिल कर सकते हैं। सर्दियों में कई तरह की बीमारियों से खुद को बचाने के लिए आप मछली का सेवन कर सकते हैं। मछली में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं, मछली खाने से वे सारे पोषक तत्व आपको एक साथ ही मिल जाते है। जिसका सीधा असर आपकी फिटनेस पर दिखाई पड़ता है।

मछली में पाया जाता है ओमेगा -3
आपको मछली से ओमेगा -3 भरपूर मात्रा में मिलता है। जो आपकी आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। इसके साथ ही ओमेगा-3 आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन की पूर्ति भरपूर तरीके से बढ़ाने में मदद करता है। मछली में विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स भी है, इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी भी आराम से पूरी होती है।
आपकी स्किन के लिए फायदेमंद
विंटर्स में सर्द हवाओं की वजह से आपकी स्किन रफ और फटने लगती है। साथ ही होंठ भी सूखने लगते हैं। अगर आप अपनी डाइट में फिश को शामिल करते हैं तो आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। ओमेगा-3 स्किन के रूखेपन से बचाता है।

मछली आपके हार्ट की बेस्ट फ्रेंड
फिश में सैचुरेटेड फैट नहीं होता है, जो आपके दिल के लिए अच्छा होता है। अगर आप हफ्ते में एक बार भी मछली को अपनी डाइट में लेते हैं तो दिल की बीमारियां दूर रहेंगी।

कौन-कौन सी मछलियां आपको सर्दियों में खाना चाहिए-
टूना, मेकरैल मछली, सैल्मन, रोहू, सूरमई जैसी मछलियां आप सर्दी के मौसम में खा सकते है।
Disclaimer- यहां बताई हुई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है।



Click it and Unblock the Notifications
