Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वेट लॉस करने का है मन, तो भूल से भी ना करें यह डाइट फॉलो
मोटापा आज एक महामारी बन चुका है और बढ़ते वजन के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने वजन को कम करने की जद्दोजहद में जुटे रहते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस में डाइट का एक अहम् रोल है और इसलिए अधिकतर लोग तरह-तरह की डाइट को फॉलो करना पसंद करते हैं। लेकिन हर डाइट वजन कम करने में आपकी मदद करे, यह जरूरी नहीं है। ऐसी कई डाइट हैं, जो कुछ वक्त के लिए वजन घटाती हैं, लेकिन फिर बाद में दोगुनी तेजी से आपका वजन बाउंस बैक करता है। इसलिए यह कहा जाता है कि वेट लॉस के लिए इन डाइट को फॉलो नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही डाइट के बारे में बता रहे हैं, जो वेट लॉस के लिए बहुत अधिक अच्छी नहीं मानी जाती हैं-

होल30 डाइट
यह एक ऐसी डाइट है, जिससे क्विक वेट लॉस के लिए जाना जाता है। इस डाइट को फॉलो करते समय व्यक्ति पूरे 30 दिनों के लिए अपने आहार से एडेड शुगर, शराब, अनाज, फलियां, डेयरी, और बेक्ड आइटम्स को पूरी तरह बाहर कर देता है। इस अवधि के बाद लोगों को कुछ खाद्य समूहों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, यह आहार असुरक्षित नहीं है, लेकिन इसके प्रतिबंधात्मक होने के कारण आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह आपके स्लीपिंग रूटीन को भी प्रभावित कर सकता है। जब आप इस तरह की डाइट को फॉलो करते हैं तो शरीर खुद को उसी के अनुसार एडजस्ट कर लेता है। ऐसे में आप जब बाद सामान्य खाद्य पदार्थ खाना शुरू करते हैं, तो आप अधिक कैलोरी का उपभोग कर सकते हैं, जिससे वजन फिर से बढ़ जाएगा।

कीटो डाइट
जब बात वजन कम करने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले कीटो डाइट को फॉलो करने का ख्याल आता है। हालांकि, लंबे समय तक इसका पालन करने पर आपके गुर्दे पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यह कम कार्ब और उच्च वसा वाला डाइट प्लॉन है। यह आपके शरीर को कीटोसिस की स्थिति में जाने के लिए मजबूर करता है, जहां यह ऊर्जा के लिए शरीर में जमा वसा को जलाने लगता है, जिससे वजन कम होता है। हालांकि, जब आप इस आहार से बाहर निकलते हैं और नियमित मात्रा में कार्ब लेना शुरू करते हैं तो आप अपना खोया हुआ वजन वापस पा सकते हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक बहुत अधिक वसा लेने से आपकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है।

जीएम डाइट
होल30 डाइट की ही तरह जीएम डाइट को क्विक वेट लॉस के लिए फॉलो किया जा सकता है। लेकिन इस डाइट के कई नुकसान हैं। मसलन, इसमें आप जो वजन घटाते हैं, वह जल्द ही लौटकर वापिस आ जाता है। इतना ही नहीं, इस डाइट को लंबे समय तक फॉलो नहीं किया जा सकता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो जाती है। जीएम वास्तव में 7 दिनों की डाइट प्लान है जिसमें साबुत अनाज, डेयरी, रिफाइंड चीनी, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और समुद्री भोजन का सेवन सख्ती से प्रतिबंधित है। यह आहार आपको वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। अधिकांश लोगों को जीएम आहार काफी आकर्षक लगता है क्योंकि यह केवल 1 सप्ताह में पर्याप्त वजन घटाने में मददगार है। हालांकि, 7 दिनों के बाद जैसे ही आप सामान्य भोजन करना शुरू करते हैं, आप अपने आप सारा खोया हुआ वजन वापस पा लेंगे।
इसके अलावा, डैश डाइट, क्लींज डाइट, पैलियो डाइट आदि को भी वजन कम करने के लिए फॉलो करना उचित नहीं माना जाता है। बेहतर होगा कि आप पहले किसी अच्छे डायटीशियन से संपर्क करें और उनकी गाइडेंस में अपना वजन कम करें।



Click it and Unblock the Notifications
