Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Year Ender 2022: मेजर हेल्थ और न्यूट्रिशन ट्रेंड्स, जिन्हें 2023 में भी कर सकते हैं फॉलो
जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ रहा है, उसी तरह से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूरता बढ़ती जा रही है। कोविड के बाद लोगों ने अपने स्वास्थ्य के ऊपर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसलिए साल 2022 में जब कोविड का खतरा कम हो गया तो इसके साथ ही कई तरह के हेल्थ ट्रेंड्स सामने आए। जिसकी सबसे अच्छी बात ये रही है लोग अपने स्वास्थ्य पर पहले से ज्यादा गंभीर हो गये है। स्वास्थ पर पैसे भी खर्च करने लगे हैं, जितना 2020 तक नहीं होता था। हेल्थ और न्यूट्रिशन के सबसे बड़े ट्रेंड जो इस साल 2022 में रहे, उनके बारें में हम आपको बता रहे हैं। अगर आपने इनमें से किसी भी ट्रेंड को आने वाले साल में भी फॉलो किया तो ये आपके हेल्थ को और बेहतर बनाएगा। उम्मीद है कि आने वाला साल सब के स्वास्थ्य को बेहतर करे।

प्लांट बेस्ड फूड ट्रेंड
साल 2022 में, प्लांट बेस्ड फूड को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। गैर-अल्कोहल स्पिरिट से बनें इन फूड स्टफ्स ने लोगों के स्वास्थ्य में सुधार का काम किया है। इंटरनेशनल फूड इनफॉरमेशन काउंसिल के 2021 के रिसर्च के अनुसार, 65 फीसदी लोगों का दावा है कि उन्होंने पिछले सालों में प्लांट बेस्ड मांस के ऑप्शन चुना और उसे ही खाया।

मोरिंगा के पत्ते
मोरिंगा का पत्ता एक सुपरफूड है जो सहजन के पेड़ से निकलता है। इसमें आपको केले से 15 गुना ज्यादा पोटेशियम और संतरे के सात गुना विटामिन सी मिलता है। इसके सेवन से आपको कुपोषण से लड़ने में मदद मिलती है। वहीं ये दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार कर रहा है। इसके पत्तों की बनी स्मूदी आप कभी भी बनाकर पी सकते हैं।

सीड बेस्ड प्लांट
2022 में, सीड बेस्ड फूड काफी ट्रेंड में रहे जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं। केल्प, समुद्री शैवाल, सी वीड और डलसी का लोगों ने इनटेक किया। लोगो उन्हें सलाद और स्नैक्स में, मसालों के रूप में और स्मूदी, सॉस, सूप व ड्रेसिंग के जोड़ा और पसंद किया।

इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड
अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो समझे कि आपका पूरा स्वास्थ्य खराब है। संपूर्ण स्वास्थ्य की आधारशिला ही मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम है। लोग अपने शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अब अपने लाइफ स्टाइल में बी बदलाव कर रहे हैं। जो काफी जरूरी है। जैसे कि अधिक नींद लेना, ध्यान करना, वक्त पर खाना और अच्छी डाइट लेना शामिल है। प्रोबायोटिक्स, प्रीबायोटिक्स, जिंक, विटामिन सी प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ है, जिनका इस्तेमाल आप आराम से कर सकते हैं। कुछ प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जो लोकप्रिय हो गए हैं, उनमें डेयरी प्रोडक्ट, सब्जियां, फल शामिल है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स को नहीं भूल सकते।

नॉन डेयरी ड्रिंक
नॉन- डेयरी मिल्क में सोया दूध ही एक ऑप्शन रहता था। लेकिन अब लोग डेयरी को छोड़ कई तरह के प्लांड बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो आपको लोगों के घरों की फ्रिज और किचन की शेल्फ में दिख जाएगा। सोया दूध के अलावा, बादाम का दूध और जई का दूध भी लोग इनटेक कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications