Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Diwali 2023: काजू कतली से लेकर गुलाब जामुन तक, जानें इस दिवाली कितनी कैलोरी खा रहे हैं आप!
Diwali 2023 : दिवाली का त्योहार मिठाईयों और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है। दिवाली पर घर पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। त्योहार पर मुंह मीठा करवाना तो रिवाज है। बिना मुंह मीठा किए तो त्योहार अधूरे हैं। पूरे महीने क्विनोआ खाने वाले भी दिवाली के मौके पर जमकर आलू पूरी खाएंगे। माना कि त्योहार पर तो हमें खुलकर मीठा और स्वादिष्ट पकवान खाने चाहिए, लेकिन ज्यादा के चक्कर में सेहत को पीछे न छोड़ दें।
इसलिए जानते हैं कि इस दिवाली आप जो मिठाइयां खाने वाले हैं, उनमें कितनी कैलोरी है और आप इस एक्स्ट्रा कैलोरी को कैसे बर्न कर सकती हैं।

नारियल की बर्फी
100 ग्राम नारियल की बर्फी में ही दो पीस होती है। लेकिन ये छोटे से दो पीस में 468 कैलोरी होती है।
काजू कतली
काजू कतली, हम में से ज्यादातर लोगों की पसंदीदा मिठाई है, एक पीस खाने के बाद हम खुद को रोक नहीं पाते हैं। एक बाद हम दो और कभी-कभी तो 4 पीस खा ही लेते हैं। यह मिठाई भी कैलोरी से भरपूर होती है। काजू कतली के 4 पीस में 391 कैलोरिज मौजूद होती हैं।
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन किसे पसंद नहीं है? इन्हें देखते ही मुंह से पानी टपकने लगता है। लेकिन यह पता लगाने के बाद कि उनमें कितनी कैलोरी होती है, हो सकता है कि उनके साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट घुल जाएं। जी हां दो पीस गुलाब जामुन में 380 कैलोरी होती है। जो हर मिठाई के लिहाज से सबसे ज्यादा है।
पनीर पकोड़ा
टी स्नैक्स में पनीर पकोड़े के सिर्फ चार टुकड़े खाने से ही आपके कैलोरिज बैंक में आप 274 कैलोरी जोड़ देते हैं।
समोसा
दिवाली पर घर पर मिठाई बनेगी तो नमकीन भी जरुर बनेगा। ज्यादात्तर लोग घरों में समोसा बनाना पसंद करते हैं। एक समोसा मतलब 268 कैलोरीज।

एक कटोरी मूंग दाल हलवा
मूंग की दाल का हलवा कई लोगों का फेवरेट होगा। इसमें कई पोषक तत्वों के साथ ही खूब कैलोरिज भी होती है। एक कटोरी मूंग दाल हलवे में 287 कैलोरी, 9 ग्राम, प्रोटीन 8 ग्राम, कार्ब्स 44 ग्राम और 3 ग्राम फाइबर होता है।
मोतीचूर के लड्डू
लड्डू हर भारतीय त्योहार और उत्सव की जान होते हैं। इनके बिना हर जश्न अधूरा है। ये बेसन से बनी छोटी - छोटी बूंदी को चाशनी में भिगोने के बाद बनाए जाते हैं। लगभग 50 ग्राम बूंदी के एक लड्डू में 185 से लेकर 240 तक कैलोरीज हो सकती है। साथ ही इसमें और 14 ग्राम फैट भी शामिल होता है।
जलेबी
जलेबी की मिठास के 4-5 टुकड़े आपको 263 कैलोरी दे सकते हैं।
आटे की पूरी
दिवाली के मेन्यू में आलू-पुड़ी और पनीर की सब्जी फिक्सड होती है। नरम और फुली हुई पूड़िया खाने में खूब लजीज लगती है। लेकिन उनमें से सिर्फ दो खाने से आपको 335 कैलोरी मिल सकती है।

मिल्क केक
एक पीस मिल्क केक 50 ग्राम का होता है और इसमें 175 ग्राम कैलोरी मौजूद होती है। इसमें दूध, रवा और चीनी शामिल है।
वेज बिरयानी
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन सिर्फ 100 ग्राम वेज बिरयानी आपके 101 कैलोरी देगा। एक्साइटेड होने से पहले, जान लें कि 100 ग्राम लगभग केवल 5 चम्मच के बराबर होता है। इसलिए इस दिवाली सोच समझकर अपनी प्लेट डिसाइड करें।
ओवरलोडेड कैलोरी को कैसे करना है बर्न
रनिंग
यदि आप एक घंटा अच्छे से रनिंग करें, तो आप 500 से 1000 कैलोरीज तक बर्न कर सकती हैं।
रस्सी कूदना
यह और भी प्रभावी एक्सरसाइज़ है, क्योंकि यह तुरंत आपके पूरे शरीर पर काम करती है और एक घंटे में 600 से 1000 कैलोरीज़ तक बर्न कर सकती है।
स्क्वाट्स
यह एक्सरसाइज़ आपको पूरी बॉडी को इंगेज करती है। साथ ही, 10 मिनट के स्काट 50 कैलोरीज़ तक घटा सकते हैं।
सादा खाना
फेस्टिव सीजन खत्म होते ही फिर से दलिया और क्विनोआ खाना फिर से शुरु कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
