Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में आम खाने के पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी शुगर-मोटापा और पिंपल्स की समस्या
How To Eat Mango According To Ayurveda: गर्मियों की बात हो और आम का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इसे बड़े शौक से खाता है। हालांकि कई लोगों के मन में यह डर भी रहता है कि कहीं आम खाने से पिंपल्स न बढ़ जाएं, शुगर लेवल प्रभावित न हो या वजन न बढ़ जाए। लेकिन सच यह है कि अगर आम को सही तरीके और सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और किसी तरह का नुकसान नहीं करता। आयुर्वेद की एक्सपर्ट और इंस्टाग्राम हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ। दीक्षा भावसार ने ऐसे ही कुछ आसान और असरदार तरीके बताए हैं, जिससे आप बिना किसी समस्या के गर्मियों में आम खा सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार आम खाने का सही तरीका
खाने से पहले आम को पानी में भिगोएं
आयुर्वेद के मुताबिक आम को सीधे फ्रिज से निकालकर खाना सही नहीं माना जाता है। बेहतर होता है कि इसे 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखा जाए। इससे आम की तासीर संतुलित हो जाती है और इसे पचाना आसान हो जाता है, साथ ही स्किन और पेट से जुड़ी दिक्कतों की संभावना भी कम होती है।
आम को भोजन के साथ न खाएं
कई लोग आम को खाने के साथ लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे सही नहीं मानता जाओ। आम को या तो खाने से कुछ समय पहले लें या फिर भोजन के बाद अंतर रखकर खाएं। ऐसा करने से पाचन बेहतर रहता है और गैस या एसिडिटी जैसी परेशानियों से बचाव होता है।
आम के साथ सब्जा सीड्स लें
अगर आप आम की तासीर को संतुलित रखना चाहते हैं, तो इसके साथ एक चम्मच सब्जा (तुलसी) के बीज लेना फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट में जलन या स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
शुगर और वजन बढ़ने से बचने के लिए ऐसे खाएं आम
आम मीठा फल है, इसलिए इसे लेकर अक्सर शुगर और वजन बढ़ने की चिंता रहती है। लेकिन सही मात्रा में खाने से यह नुकसान नहीं करता। कोशिश करें कि आम सीमित मात्रा में लें, जैसे आधा कप या छोटा हिस्सा। इसे बादाम जैसे हेल्दी फैट्स या प्रोटीन के साथ खाने से शुगर अचानक नहीं बढ़ती। साथ ही, आम को सुबह या दिन में खाना बेहतर होता है, जबकि खाली पेट या देर रात इसे खाने से बचना चाहिए।
जूस के बजाय पूरा आम खाएं
आम का जूस स्वादिष्ट जरूर होता है, लेकिन इसमें फाइबर काफी कम हो जाता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और वजन पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि आम को सीधे काटकर या चूसकर खाएं, ताकि शरीर को पूरा पोषण और फाइबर मिल सके।
संतुलन बनाए रखना है जरूरी
गर्मी में आम खाना गलत नहीं है, बस संतुलन का ध्यान रखना जरूरी है। आम खाने के बाद छाछ या नारियल पानी जैसे ठंडक देने वाले पेय लेना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में गर्मी नहीं बढ़ती और पाचन भी बेहतर बना रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications