Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में बनती है खास टेक्निक से रोटियां, लाखों में मिलती हैं शेफ को सेलेरी
मुकेश अंबानी के परिवार की लग्जरी लाइफस्टाइल से हर कोई वाकिफ हैं। अंबानी परिवार के घर की हर चीज बहुत खास होती हे। मुकेश अंबानी के घर के गिनती देश की सबसे महंगे घर में होती है। जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये होती है।
कई लोगों को लगता होगा कि अंबानी चांदी की प्लेट में खाना खाते होंगे या फिर तरह-तरह के व्यंजन खाने के आदी होंगे लेकिन आपको बता दें कि एंटीलिया में अंबानी परिवार के लिए आम लोगों की तरह सादा खाना ही बनता है। फर्क सिर्फ इतना है कि एंटीलिया में रोटी हाथ से नहीं बल्कि एक हाइटेक मशीन से बनती हैं। जो एक बार में ही सैकड़ों रोटी बना देती है।

आटा गूंथने से लेकर रोटी सेंकने तक सब काम करती हैं मशीन
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंबानी परिवार में रोटियां मशीन से बनती हैं। इस रोटी मेकिंग मशीन से एक बार में हज़ारों की संख्या में रोटी बन जाती है। ये मशीन ही आटा गूंथता है और रोटी की लोई भी मशीन से ही कटती है। रोटी को बेलने से लेकर सेंकने तक का सारा प्रोसेस ये मशीन ही करती है। इस मशीन को बनाने वाले ने दावा किया है कि, ये मशीन अंबानी परिवार के घर से लेकर ताज होटल तक में है। इसकी कीमत लाखों में है।
क्यों मशीन से बनाई जाती है रोटियां
वैसे आपको बता दें मुकेश अंबानी के घर मशीन से रोटी बनने की 2 वजह हैं। एक तो हाइजीन और दूसरी वजह है कि एंटीलिया बिल्डिंग में सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी काम करते हैं। उन सबके लिए रोटियां भी इसी मशीन से बनती हैं।
मुकेश अंबानी के रसोईएं को मिलती हैं इतनी सैलेरी
मुकेश अंबानी के शेफ़ को हर माह 2 लाख रुपये सैलेरी मिलती हैं। अगर आपको लग रहा है कि मुकेश अंबानी का शेफ बहुत स्पेशल खाना बनाने के इतने पैसे ले रहा है, तो ऐसा नहीं हैं। मुकेश अंबानी वेजिटेरियन हैं और उन्हें खाने में सादा खाना ही पसंद है। उनके स्टाफ में तकरीबन हर किसी की इतनी ही सैलेरी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
