Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Apple with Clove : सेब में लौंग लगाकर खाने से माइग्रेन और लिवर की दिक्कत होगी दूर, डॉक्टर ने बताया तरीका
Apple With Clove : माइग्रेन का दर्द बेहद असहनीय होता है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को कई बार सिरदर्द इतना तेज होता है कि उल्टी तक की स्थिति बन जाती है। दवा लिए बिना राहत मिलना लगभग नामुमकिन लगता है। लेकिन आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो इस दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
डॉक्टर सुभाष गोयल के अनुसार, सेब और लौंग का संयोजन माइग्रेन अटैक को रोकने में मदद करता है। यही नहीं, यह सांस फूलने और सामान्य सिरदर्द जैसी समस्याओं को भी कम कर सकता है।

माइग्रेन में सेब और लौंग खाने का तरीका
डॉ. गोयल ने एक पॉडकास्ट में विस्तार से बताया कि माइग्रेन और पेट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को यह प्रयोग जरूर करना चाहिए।
- सबसे पहले एक ताजा सेब लें और उसे अच्छे से धो लें।
- अब किसी टूथपिक से सेब में पांच छोटे-छोटे छेद कर लें।
- इन छेदों में लौंग की फूल वाली साइड को अंदर की ओर दबा दें।
- इस सेब को रातभर ऐसे ही रखा रहने दें।
- सुबह उठकर सेब से लौंग निकाल दें और सेब को बिना काटे, बिना छीले सीधे चबाकर खाएं।
अगर इस तरह सेब को लगातार 15 दिन तक खाया जाए तो सिरदर्द, माइग्रेन अटैक और सांस फूलने जैसी समस्याओं से स्पष्ट लाभ देखने को मिलता है।
सेब खाने के फायदे
- सेब को सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, सभी विशेषज्ञ इसके फायदे मानते हैं।
- रोज़ाना एक सेब खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
- यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है।
- सेब को लिवर हेल्थ के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। यह फैटी लिवर और सूजन को रोकने में मदद करता है।
- सेब का सेवन किडनी फंक्शन सुधारने और दिमाग को अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों से बचाते हैं।
- नियमित सेवन से दांत भी मजबूत होते हैं और ओरल हेल्थ अच्छी रहती है।
लौंग खाने के फायदे
- लौंग एक शक्तिशाली मसाला ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर दवा भी है।
- इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुँह की बदबू और दांत के दर्द को कम करने में सहायक हैं।
- लौंग का सेवन गैस, अपच और सूजन जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
- इसमें पाया जाने वाला यूजेनॉल शरीर में आई सूजन को कम करता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है।
-यह खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार है।
-लौंग ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में कारगर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
