Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
RO का पानी पीने से आती है इस विटामिन की कमी, हो सकती है ये बीमारियां
अशुद्ध पानी पीने से सेहत खराब हो जाती है। इसलिए ज्यादात्तर घरों में पानी शुद्ध करने के लिए आरओ वाटर प्यूरिफायर लगाना अब आम चलन हो गया है। लेकिन, एक नयी स्टडी के अनुसार, आरओ का पानी पीने से विटामिन बी12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कम कर देता है।
और इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। जी हां, एक नई स्टडी के अनुसार, जो लोग नियमित आरओ या वॉटर प्युरिफायर का पानी पीते हैं उनके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने का खतरा अधिक होता है।

RO आरओ का पानी हेल्थ के लिए नुकसानदायक ?
विटामिन बी12 हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह विटामिन ब्रेन के विकास और नर्व सेल्स की कार्यक्षमता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बड़ौदा मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.संगीता पटेल की निगरानी में हुई इस स्टडी का आयोजन किया गया। एसएसजी हॉस्पिटल की इस स्टडी में कहा गया कि आरओ सिस्टम में छानने से पानी में मौजूद कोबाल्ट अलग हो जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें तो कोबाल्ट विटामिन बी12 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह विटामिन बी12 के प्रभाव को कम कर सकता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, आरओ से निकले पानी से कोबाल्ट ( अलग हो जाता है जो शरीर द्वारा विटामिन बी12 के अवशोषण के लिए जरूरी तत्व है। वहीं ,यह पानी में मौजूद उन अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है, जो विटामिन बी12 के प्रभाव को बढ़ाते हैं। ऐसे में, आप आरओ का पानी जितना पीएंगे उतना ही खतरा विटामिन बी12 की कमी होने का भी होता है।
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में ये लक्षण दिखायी देते हैं-
स्किन का रंग डार्क हो जाना
हाइपरपिगमेंटेशन
अत्यधिक थकान
सांस लेने में दिक्कत होना
हाथ-पैर सुन्न होना
शरीर में बैलेंस बिगड़ना
याददाश्त की कमी होना
मुंह में छाले हो जाना

विटामिन बी 12 की कमी के लिए खाएं ये चीजें
* अंडे में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा होती है, इससे शरीर की 45 प्रतिशत विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
* सोया मिल्क, सोयाबीन, टोफू आदि में विटामिन बी12 पाया जाता है।
* दही में विटामिन बी-12 और बी-1 व बी-2 की अच्छी मात्रा होती है, आप लो-फैट दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
* ओट्स का सेवन करने से वजन तो कम होता ही है साथ ही इसमें फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है।
* आप चिकन के जरिए भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
* मशरुम भी विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत है।
* ब्रोकली में विटामिन बी12 मौजूद होता है, ब्रोकली में फोलेट और हीमोग्लोबिन की भीअच्छी मात्रा पाई जाती है।
* पनीर में भी विटामिन बी-।2 मौजूद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
