Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस दाल के छिलके में होता है दूध से 6 गुना ज्यादा केल्शियम, हड्डियों को बनाता है लौहे जैसा मजबूत
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए पोषक तत्वों में से एक है, क्योंकि इससे शरीर की हड्डियां भी मजबूत बनती है। हम हमारे शरीर में कैल्शियम के लिए दूध सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, हालांकि यह सच है की दूध हेल्दी हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा होता है।
लेकिन एक स्टडी में खुलासा हुआ कि कैल्शियम के लिए दूध नहीं बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली इस दाल के छिलके में दूध से 6 गुना ज्यादा कैल्शियम मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हम यहां तुअर दाल के छिलकों के बारे में बात कर रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) के रिसर्च के अनुसार अरहर या तुअर के बीज के छिलके में दूध की तुलना में छह गुना अधिक कैल्शियम होता है। जो इसे ऑस्टियोपोरोसिस और रिकेट्स की समस्या को दूर करता है।
तुअर के बीज के छिलके दूध से ज्यादा कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है। जो बेबी फूड और मिनरल्स सप्लीमेंटस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। अभी तक इन बीज के छिलकों को कचरा या जानवरों के चारे के रूप में डिस्पोस्ड किया जाता रहा है।
इतना कैल्शियम होता है तुअर के छिलकों में
दूध में पाया गया है कि सिर्फ 100 ग्राम अरहर के बीज के कोट में 652 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। जबकि 100 मिलीलीटर दूध में 120 मिलीग्राम होता है।

इतनी कैल्शियम की होती है जरुरत
मानव शरीर को प्रतिदिन 800-1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है, जो रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि समकालीन भारतीय आहार प्रदान नहीं कर पाते हैं।कैल्शियम की कमी से हो सकता है ये रोग
- मेमोरी लॉस
- मांसपेशियों की ऐंठन
- डिप्रेशन
- हाथ, पैर और चेहरे में सुन्नपन और झुनझुनी
- मांसपेशियों में ऐंठन
- मतिभ्रम
- कमजोर, भंगुर नाखून
- हड्डियों में फ्रैक्चर
ये है शरीर में है कैल्शियम की कमी के लक्षण
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन , घुटने में दर्द, निगलने में कठिनाई और काम के दौरान कमजोरी भी महसूस नहीं होगी.जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
