Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
कब्ज से परेशान रात को दूध के साथ लें 1 चीज, सुबह उठते ही पेट होगा साफ
Home Remedies For Constipation At Home: कब्ज या कॉन्स्टिपेशन एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। इसका मुख्य कारण है हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली। जंक फूड का अधिक सेवन, पानी कम पीना, स्मोकिंग, तनाव और नींद की कमी के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। कब्ज के कारण अक्सर पेट में गड़बड़ी, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह बवासीर समेत कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कब्ज की बढ़ती समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताने के लिए इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फाउंडेशन (आईएफएफजीडी) द्वारा दिसंबर माह को कांस्टिपेशन अवेयरनेस मंथ (Constipation Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को जड़ से दूर कर देगा। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
कब्ज में कैसे फायदेमंद है दूध और घी?
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दूध और घी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, घी एक प्राकृतिक लैक्सेटिव है। यह मल को मुलायम बनाता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है। साथ ही, यह आंतों को मॉइस्चराइज करता है, जिससे बॉवेल मूवमेंट सही रहता है। वहीं दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आंतों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, जिससे आंतों की गति बढ़ती है और मल त्याग में आसानी होती है। नियमित रूप से दूध और घी का सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

कब्ज में कैसे करें दूध और घी का सेवन?
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें एक चम्मच घी डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे तुरंत पी जाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होगा और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications