Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
World COPD Day 2025: फेफड़ों की गंभीर बीमारी है COPD, ये लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
COPD Symptoms: COPD यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे हमारे लंग्स को डैमेज कर देती है। इस बीमारी में हमारे फेफड़ों में सूजन आ जाती है और फेफड़ों तक जाने वाली नली सिकुड़ने लगती है, जिससे वायु का प्रवाह कम हो जाता है और सांस लेने में दिक्कत होती है। सीओपीडी का मुख्य कारण धूम्रपान है। हालांकि, ज्यादा वायु प्रदूषण वाली हवा में सांस लेने, अनुवांशिक कारण और अन्य श्वसन संक्रमण: भी सीओपीडी के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। सीओपीडी होने पर फेफड़े बहुत कमजोर हो जाते हैं। यदि समय पर इलाज न किया जाए, तो जान जाने का खतरा भी रहता है। अगर समय पर इसके संकेत पहचान लिए जाए और उचित उपचार लिया जाए, तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस (World COPD Day 2025) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के बारे में जागरूकता फैलाना है। आज इस लेख में हम आपको सीओपीडी के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सांस लेने में कठिनाई
सांस फूलना या सांस लेने में कठिनाई महसूस होना सीओपीडी का सबसे आम लक्षण है। अगर आपको सामान्य गतिविधियों के दौरान या आराम करते हुए भी सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यदि आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सांस लेते समय घरघराहट या सीटी जैसी आवाज आना
सांस लेते समय सीने में घरघराहट या सीटी जैसी आवाज सुनाई देना भी सीओपीडी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, ऐसी स्थिति में सीने में जकड़न या भारीपन भी महसूस हो सकता है। दरअसल, ऐसा तब होता है जब सांस की नलियों में सूजन या अवरोध बढ़ जाता है। अगर आपको इस तरह के संकेत महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खांसी
लगातार खांसी, जो दवा लेने के बाद भी ठीक न हो रही हो, सीओपीडी का एक लक्षण हो सकता है। खासतौर पर, अगर सुबह के समय खांसी के साथ पीले या हरे रंग का बलगम भी निकल रहा है, तो इसे हल्के में न लें। यह सीओपीडी का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
बिना वजह वजन कम होना
बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक वजन कम होना भी सीओपीडी का संकेत हो सकता है। अगर सही खानपान के बावजूद आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, वजन घटने के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, इसका सही कारण पता लगाने के लिए डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
थकान और कमजोरी
अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो यह सीओपीडी का संकेत हो सकता है। दरअसल, सीओपीडी में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications