Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
सर्दी में नहीं करता जिम जाने का मन? घर में ही करें ये 5 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन
Home Workouts For Winter: सर्दियों में रजाई छोड़कर जिम जाना काफी मुश्किल लगता है। सर्दियों में आलस काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई लोग इस मौसम में एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि शरीर पर फैट भी जमने लगता है। अगर आपका भी सर्दियों में जिम जाने का मन नहीं करता है, तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रोजाना घर पर ही करके अपना वजन कम कर सकते हैं -

स्क्वाट्स
इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।
इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसके 15 के 3 सेट करें।
जंपिंग जैक
इस एक्सरसाइज करने के लिए अपने पैरों को सीधा रखकर खड़े हो जाएं।
अब अपनी बाजुओं को साइड में रखें और अपने पैरों को कूल्हों को चौड़ाई से फैलाएं।
अब जंप करें और इसी समय अपने हाथों को अपने सर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं।
फिर से जमकर और अपनी बाजुओं को नीचे ले आएं।
इसी समय अपने पैरों को एक साथ लाएं और सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसके 50 के 3 सेट करें।
पुश-अप्स
इसे करने के लिए जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।
अब अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।
फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढकेलें।
इसके 15 के 3 सेट करें।
प्लैंक
इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
क्रंचेस
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इसके 15 के 3 सेट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications