Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए आसान एक्सरसाइज

ज्यादातर महिलाएं या तो अपने प्रोफेशनल लाइफ को अपनी पर्सनल लाइफ के साथ संतुलित करने में बंधी होती हैं या कभी न खत्म होने वाले घर के कामों में बीजी रहती हैं। कई महिलाएं तो खुद के लिए थोड़ा समय भी नहीं निकाल पाती हैं। जिस कारण वो अपने सेहत का भी अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती हैं। लेकिन हर उम्र की महिलाओं को अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना चाहिए। अपना ध्यान रखने के लिए और अपनी सेहत के बारे में सोचने के लिए कोई तय उम्र नहीं होती। ऐसे में 60 साल या उसे अधिक उम्र की महिलाएं भी अपने सेहत का ध्यान रखते हुए अपने डेली रूटिन में इन एक्सरसाइज को शामिल कर सकती है। उम्र चाहे जो भी हो एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता है। ऐसे में 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए ये ज्यादा संघर्षपूर्ण हो सकता है।
आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं। जो आमतौर पर 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है। आपको बस उस एक्सरसाइज को करने का सही तरीका जानने की जरूरत है।
रेगुलर एक्सरसाइज करने के फायदे
अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं किया है तो एक बार एक्सरसाइज करना शुरू करने के बाद इसे रेगुलर अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। पुरानी बीमारियों के बढ़ते खतरें को कम करने में मदद मिलती है।
60+ महिलाओं के लिए एक्सरसाइज
वॉक
आपको जिम जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बुजुर्ग महिलाएं वॉक कर सकती है। जो सबसे आसान एक्सरसाइज है। इसलिए आप इसे न करने का कोई बहाना नहीं बना सकते हैं। आप सुबह शाम अपने शेड्यूल में वॉक करने को जरूर शामिल करें।
वाटर एरोबिक्स
आपको तैरना पसंद है, तो इसे अपने रेगुलर एक्सरसाइज के रूप में शामिल करें। पानी आपके जोड़ों को सहारा देने के लिए जाना जाता है। इसलिए पानी के एक्सरसाइज कोगठिया या अन्य संयुक्त समस्याओं वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही माना गया है। जल एरोबिक्स ताकत, लचीलापन और संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। आप अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डाले बिना ये लाभ पा सकते हैं।
शक्ति प्रशिक्षण
एक उम्र के बाद आपको मांसपेशियां एट्रोफी का सामना करना पड़ सकता है। जो तब होता है जब मांसपेशियां बेकार हो जाती हैं। बुजुर्ग लोगों में मांसपेशी एट्रोफी के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए शक्ति प्रशिक्षण सबसे अच्छा तरीका है। यह वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
योग
योग के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में हम सभी जानते हैं। किसी भी उम्र के लिए योग न्यूरोलॉजिकल और मानसिक स्वास्थ्य लाभ देने में मदद करता है। यह शारीरिक गतिशीलता के साथ-साथ बुजुर्गों में फंशनल इंडिपेंडेश को भी बनाए रखने में मदद करता है।
बेलेंस एक्सरसाइज
चीनी एक्सरसाइज ताई ची देखने में मुश्किल लग सकती है। लेकिन ये आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। बुजुर्गों के लिए ये एक्सरसाइज सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो आपके बॉडी के बेलेंस में संतुलन बनाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
