Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गुर्दे में पथरी के मरीज अंजीर से बनाएं दूरी, इसके सेवन से जान को हो सकता है खतरा

अंजीर एक ऐसा फल है जिसे खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचा कर रखने में मदद करते हैं। डॉक्टर भी अक्सर इसे खाने की सलाह देते हैं। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर फल अंजीर को खाने से एक ओर जहां कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है, वहीं इसे खाने के काई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। जी हां ज्यादा अंजीर खाना आपके हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि ज्यादा अंजीर खाने से आपके स्वास्थ्य पर क्या-क्या बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अंजीर खाने के साइड इफेक्ट्स
1. दांतों में सड़न की वजह
अंजीर में बड़ी मात्रा में शुगर होता है। जिस कारण ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा अंजीर खाने से आपके दांतों में सड़न की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार ये आपके दांतों में दर्द की वजह भी बन सकता है। ऐसे में आप ज्यादा अंजीर का सेवन करने से बचें।
2. पथरी के मरीज बनाएं दूरी
अगर आपको या किसी और को पथरी की समस्या है, तो अंजीर आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पथरी के मरीज भूलकर भी अंजीर को न खाएं। अंजीर में मौजूद ऑक्सलेट आपके गुर्दे में पथरी की समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है। अगर आपको पथरी है तो अंजीर खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। इतना ही नहीं अगर आपको पथरी की समस्या नहीं हो, फिर भी इसे ज्यादा खाने से बचें, क्योंकि ये आपके गुर्दे में पथरी की समस्या पैदा कर सकता है।
3. माइग्रेन की समस्या
ज्यादातर लोग सूखे अंजीर को खाना पसंद करते हैं। कई जगह अंजीर का फल आसानी से नहीं मिल पाता है। इस कारण भी लोग सुखा अंजीर अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन सूखे अंजीर में भारी मात्रा में सल्फाइट पाया जाता है। जिस कारण ज्यादा मात्रा में इसे खाने से आपके शरीर में सल्फाइट की मात्रा बढ़ जाती है जो माइग्रेन का कारण बन सकती है। इसलिए माइग्रेन के पेशेंट अपनी डाइट में अंजीर का शामिल करने से बचें।
4. पेट दर्द की समस्या का बन सकता है कारण
अंजीर खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसे पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अपनी डाइट में एक लीमिट से ज्यादा अंजीर शामिल करने से आपके पेट में दर्द भी हो सकता है। जिसके कारण आपका पेट गुबारे की तरह फूल भी सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications