Egg White Vs Egg Yolk : जानें दोनों में से प्रोटीन के ल‍िए क्‍या खाना चाह‍िए?

Egg White Vs Egg Yolk : अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत मानते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा और उसकी जर्दी दोनों ही सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। कई लोग अंडे का सिर्फ सफेद भाग खाते हैं और अंडे की जर्दी यानी अंदर के पीले हिस्से को निकाल देते हैं। अक्‍सर लोगों को मानना होते है क‍ि अंडे का पील भाग सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता है।

आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं क‍ि एग व्‍हाइट या एग यॉर्क क्‍या खाना चाह‍िए और दोनों में से सेहत के ल‍िए वास्‍तव में क्‍या ज्‍यादा हेल्‍दी हैं?

Egg White Vs Egg Yolk Which one is healthier

अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व (Egg white Nutrition Value)

- प्रोटीन
- लौ कैलोरी
- फैट फ्री

अंडे की जर्दी में मौजूद मौजूद तत्‍व (Whole Egg Nutrition Value)

- विटामिन ए और डी
- विटामिन ई और के
- हेल्दी फैट
- कैल्शियम
- आयरन
- कोलेस्ट्रॉल
-विटामिन बी6 और बी12

क‍िन लोग के ल‍िए फायदेमंद हैं एग व्‍हाइट

जिन लोगों का कॉलेस्‍ट्रॉल हाई रहता है। उन लोगों के ल‍िए एग व्‍हाइट बहुत ही परफेक्‍ट हैं। एग व्‍हाइट में हाई कैलोर‍िज होती है और इसमें प्रोटीन ज्‍यादा होता है। पर यह कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देता है।

इसके अलावा इसमें कई तरह के अमीनो एसिड भी होते हैं, जो मसल्‍स को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने के साथ ही मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं। जो लोग वेटलॉस करना चाहते हैं उन्‍हें सिर्फ एग व्‍हाइट यानी अंडे की सफेदी का ही सेवन करना चाह‍िए।

एग यॉक के खाने के फायदे

'एग यॉक' यानी अंडे की जर्दी में कैरोटेनॉयड्स, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्‍व मौजूद होते हैं। जो बॉडी बिल्डिंग के ल‍िए जरुरी होते हैं। एग यॉक में बायोटिन जैसे कंपाउंड पाएं जाते हैं।

इसके अलावा बायोटिन बालों के ल‍िए अच्‍छा माना जाता है। अंडे में विटामिन ई मौजूद होता है, जो हेयर और स्किन के लिए लाभकारी होता है। एग यॉक में खूब प्रोटीन होता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्‍हें पूरा अंडा खाना चाह‍िए। अंडे की जर्दी में खूब मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है, ऐसे में हृदय रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

दोनों में से क्‍या खाएं?

एग यॉक यानी अंडे की जर्दी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। यही वजह है क‍ि लोग इसे खाने से परहेज करते हैं।
वहीं एग व्‍हाइट वो लोग ज्‍यादा खाते हैं जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। वैसा देखा जाए तो एक पूरा अंडा संतुल‍ित मात्रा में प्रोटीन, विटाम‍िंस और म‍िनरल्‍स का खजाना हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Saturday, April 6, 2024, 9:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion