Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Eggs Side Effects : एक दिन में इतने अंडे ही खाना है सुरक्षित, वरना सेहत को हो सकते हैं ये भंयकर नुकसान
Eggs Side Effects : ऑमलेट, बॉयल एग, एग फ्राई, अंडे की भुजी और एग करी... अंडे से जुड़ी ऐसी कई डिशेज है, जिन्हें हम बहुत चाव से खाते हैं। अंडे को प्रोटीन का सबसे मजबूत सोर्स माना जाता है। प्रोटीन के अलावा इसमें एंटीआक्सडेंट और मिनरल भी होते हैं, जो शरीर के लिए कॉफी फायदेमंद होते हैं। ये स्किन और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, जैसे अंडे खाने के फायदे हैं वैसे ही ज्यादा अंडे खाने के नुकसान भी हैं। जी हां, इसे खाने के साइड इफेक्ट भी होते हैं। तो आइए जानते हैं ज्यादा अंडे खाने के नुकसान और एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए।

हाई कॉलेस्ट्रॉल वाले अंडे खाने से बचें
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा अंडे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी बना रहता है। एक स्टडी के मुताबिक इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हृदय संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
हाई ब्लड की शिकायत
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर अंडे न खाने या सीमित मात्रा में अंडे खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार रोगी अंडे के येलो पार्ट को निकालकर खा सकता है। क्योंकि इसमें फैट पाया जाता है, जिसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर वालों को नुकसान हो सकता है।
फैट बढ़ता है
अंडे का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका वजन तो बढ़ता है ही शरीर में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन और फैट बढ़ता है। इसको ज्यादा खाने से आपकी बीपी भी बढ़ सकती है।
मधुमेह का खतरा भी बढ़ जाता है
हद से ज्यादा अंडे का सेवन करना मधुमेह का खतरा भी बढ़ा देता है। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस भी बढ़ता है। इसलिए आप थोड़ा संभलकर खाइए, स्वाद के चक्कर में सेहत के साथ खिलवाड़ ना करिए।
पेट फूलने की समस्या
कई बार जरुरत से ज्यादा अंडे खाने से पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। इससे शरीर में हीट हो जाती है। इसको ज्यादा खाने से पेट में ऐंठन, मतली की भी परेशानी होती है। इसको ज्यादा खाने से आपकी बीपी भी बढ़ सकती है क्योंकि इसमें फैट होता है जो उच्च रकतचाप को बढ़ाने का काम करता है।
एक दिन में कितने अंडे खाना सही?
एक्सपर्ट के मुताबिक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना दो से तीन अंडे का सेवन करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति सप्ताह में 7 से 10 अंडों का सेवन कर सकते है। जो लोग एथलीट है या वर्कआउट करते हैं उन्हें प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है तो ऐसे लोग चार से पांच अंडे खा सकते हैं। जो लोग रोजाना अंडे का सेवन करते हैं उन्हें अंडे का सफेद भाग ही खाना चाहिए। दिल की बीमारी से ग्रस्त लोगों को एक दिन में दो से अंडे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। वहीं अंडा गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है लेकिन फिर भी जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें अंडे का सेवन कम करना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
