Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Embedded Ring Syndrome: अगर पहन रखी हैं टाइट अंगूठी, तुरंत निकाल दें वर्ना काटनी पड़ सकती हैं अंगुली
अक्सर आपने देखा होगा कि अंगूठी टाइट हो जाने के बाद भी इसे उतारने के बजाय कुछ लोग इसे पहने ही रखते हैं। लेकिन ज्यादा दिन तक टाइट अंगूठी पहनने से एम्बेडेड रिंग सिंड्रोम होने का खतरा रहता है।
जिसके चलते आगे जाकर अंगुली तक काटने की नौबत आ सकती है। आइए जानते हैं कि टाइट अंगूठी पहनने के नुकसान और किन बातों का ध्यान रखा जाना जरुरी हैं।

एम्बेडेड रिंग सिंड्रोम का रहता है खतरा
कई शोध के मुताबिक ज्यादा कसी हुई अंगूठी पहनने से एम्बेडेड रिंग सिंड्रोम का खतरा होता है। इसमें हाथ की अंगुलियों में संक्रमण फैल जाता है । जो धीरे-धीरे हड्डियों और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगता है। वैसे यह एक रेयर कंडीशन है। लेकिन कसी हुई अंगूठी लगातार पहनने से इसके होने का खतरा बढ़ जाता है।
अंगुली काटने की आ सकती है नौबत
अंगूठी इतनी कसी हुई न हो जो हाथ की नस को दबा दे।
अगर टाइट अंगूठी अंगुली में लंबे समय तक फंसी रहे तो इससे टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है। जो आगे चलकर क्रॉनिक कॉन्सट्रिक्शन का कारण बनता है। इस स्थिति में अंगुली के टिश्यूज और हड्डियों को इतना नुकसान पहुंच चुका होता है कि संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए अंगुली काटनी पड़ सकती है।

एम्बेडेड रिंग सिंड्रोम के लक्षण
* अंगुली में अंगूठी वाली जगह खुजली और जलन
* अंगुली में भारीपन महसूस होना
* अंगुली में चकत्तेदार दाने और फफोले नजर आना
* अंगुली पर अंगूठी का निशान पड़ना और रैशेज होना।
* अंगुली में गहरा लाल निशान स्किन फट जाने जैसा नजर आना।
नस दबने से होती है समस्याएं
अंगूठी, कलावे या ब्रेसलेट की जगह दाग पड़े तो इसे हल्के में न लें। तुरंत इन्हें उतारें। किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन की शुरुआत दाग से ही होती है। एम्बेडेड रिंग सिंड्रोम भी दाग से ही शुरू होता है। इसलिए लापरवाही से बचें।
इन बातों का रखें ध्यान
कसी हुई अंगूठी के अलावा टाइट कलावा, चूड़ी, ब्रेसलेट भी खतरनाक हो सकते हैं। कसी हुई अंगूठी से जो प्रॉब्लम्स अंगुलियों में होती है वैसी ही स्थिति हाथों या फिर गले में भी हो सकती है।
* कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा टाइट न हो। इसके चलते नसों पर दबाव न पड़े।
* बच्चों को टाइट अंगुठी और चूड़ी पहनाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
