Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दी के मौसम में पसीना आना न करें इग्नोर, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

हमारी बॉडी में पसीना आना बहुत आम बात है। लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आना या फिर बिलकुल पसीना नही आना भी एक समस्या है। गर्मी में टेंपरेचर बढ़ने के कारण लोगो को पसीना आना सामान्य है। लेकिन कई लोगों को सर्दी के मौसम भी बहुत पसीना आता है।
कम कपड़े पहनने के बाद और बिना कोई शारीरिक मेहनत किए भी कई लोगों को बहुत पसीना आता है। तो ये कोई सामान्य बात नही है। अगर आपको या आपके जानने वालों में किसी को सर्दी के मौसम में बहुत पसीना आता है तो इस बात को बिलकुल भी नजरंदाज न करें। सर्दी के मौसम में पसीना आना कई गंभीर बीमारियों की और इशारा करता है। तो आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में पसीना आना किन बीमारियों का संकेत देता है।
सर्दी के मौसम में पसीना आना इन बीमारियों का है लक्षण
1. ब्लड प्रेशर
बीपी की समस्या होने के कारण भी कई बार सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने लगता है। सर्दी के मौसम में कई बार लोगों को हर्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। विंटर सीजन में हार्ट रेट कम होने के कारण भी कई बार बहुत ज्यादा पसीना निकलने लगता है। अगर सर्दी के मौसम में अचानक आपको बहुत ज्यादा पसीना आने लगे तो आपको ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
2. लो शुगर लेवल
लो शुगर लेवल के कारण भी सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना आता है। विंटर सीजन में बॉडी में शुगर लेवल की कमी हो जाती है, जिस कारण पसीना निकलने लगता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी शुगर लेवल की कमी है, तो आपको भी पसीना आने की समस्या हो सकती है। सर्दी के मौसम में आप अपने शरीर में शुगर का लेवल कम न होने दें। क्योंकि शुगर लेवल की कमी के कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए ये समस्या बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
3. फेट
सर्दियों के मौसम में पसीना आना कई तरह की बीमारियों की ओर इशारा करता है, जिसमें मोटापा भी एक लक्षण है। कई बार मोटापे की वजह से भी लोगों को विंटर सीजन में पसीना आने लगता है। यहां तक की शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने की वजह से भी पसीना होने लगता है। सर्दी के मौसम में पसीना आने को बिल्कुल भी इग्नोर न करें। ये आपके शरीर में मोटापे और कॉलेस्ट्रोल के बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं।
4. हाइपरहाइड्रोसिस
पसीना आना खुद में एक बीमारी है जिसे हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। इस बीमारी में मरीज को किसी भी मौसम में बहुत ज्यादा पसीना आ सकता है। ऐसे में अगर आपको भी सर्दी के मौसम में बिना किसी कारण बहुत ज्यादा पसीना आए, तो ये हाइपरहाइड्रोसिस के लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
