Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज
अस्थमा बीमारी में भी रखना चाहते हैं अपनी फिटनेस का ख्याल, इन एक्सरसाइज को रूटीन में करें शामिल
अस्थमा एक ऐसी स्थिति है जो आपके फेफड़ों को बूरी तरह प्रभावित करती है। यह फेफड़ों के वायुमार्ग में सूजन पैदा करने का कारण बनता है, जिससे खांसी, घरघराहट जैसे लक्षण पैदा होते हैं। इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है।
अस्थमा में कभी-कभी एरोबिक व्यायाम इससे संबंधित लक्षणों को ट्रिगर या खराब कर सकता है। जब ऐसा होता है, तो इसे व्यायाम-प्रेरित अस्थमा कहा जाता है। ऐसे में जिन्हें अस्थमा होता वो अक्सर एक्सरसाइज करने से कटराते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप रेगुलर एक्सरसाइज करने से परहेज करें। अस्थमा वाले लोगों के लिए आराम और आसानी से करने वाले एक्सरसाइज बेहतर होते हैं। आइए जानते हैं कि अस्थमा से पीड़ित लोग अपने डेली रूटीन में किस तरह की एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं।

अस्थमा पीड़ित लोगों के लिए एक्सरसाइज
1. वॉकिंग
अस्थमा के मरीज अपने रूटीन में वॉकिंग जैसे आसान एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। वॉकिंग करने से आपका फिटनेस स्तर बना रहता है और आप हेल्दी रहते हैं।
2. योग
अस्थमा पेशेंट के लिए कई योगासन काफी लाभकारी है जो आपको सांस लेने और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। आप योगासन को घर पर या किसी गर्डन में भी कर सकते हैं।
3. स्विमिंग
स्विमिंग अस्थमा के मरीजों के लिए एक प्रभावी एक्सरसाइज है जो सांस की मांसपेशियों को मजबूत करने और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि स्विमिंग पूल में मौजूद क्लोरीन कुछ लोगों में अस्थमा की समस्या को ट्रिगर कर सकता है।
4. साइकिलिंग
अस्थमा के मरीजों के लिए साइकिल चलाना काफी प्रभावनी माना जाता है। अस्थमा के मरीज साइकिलिंग करते समय अपनी स्पीद का ध्यान रखें।
एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानी
1. नाक से सांस लें
अस्थमा से पीड़ित लोग किसी भी तरह की एक्सरसाइज करते समय नाक से सांस लेने की कोशिश करें। एक्सरसाइज के दौरान मुंह से सांस लेने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
2. इनहेलर रखें साथ
अस्थमा के मरीज जब भी एक्सरासइज करे, अपना इनहेलर जरूर साथ रखें। ऐसा करने से आप अस्थमा के अटैक से बचने के लिए हमेशा तैयार कहेंगे।
3. मास्क लगाएं
अस्थमा के मरीज घर के बाहर, गर्डन में या किसी खुली जगह पर एक्सरसाइज करते समय मास्क जरूर लगाएं। इससे आप प्रदुषित हवा लेने से बचेंगे।
4. बीमारी में न करे व्यायाम
अस्थमा के मरीज बीमारी के दौरान किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से बचें। इससे आपको और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
5. धूल से बचें
अस्थमा से परेशान लोग धूल मिट्टी वाली जगह पर एक्सरसाइज करने से बचें। प्रदूषण उनकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











