Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वर्क स्ट्रेस ने ली 26 साल की सीए की जान, ऑफिस में होने वाले स्ट्रेस को हावी होने की बजाय ऐसे करें मैनेज
tips to manage stress at work: कॉर्पोरेट वर्ल्ड में स्ट्रेस बहुत कॉमन होता जा रहा है। हर दूसरा कर्मचारी काम के बोझ के तले तनाव में रहता है। लेकिन क्या ये स्ट्रेस किसी की जान भी ले सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर तेजी से एक खबर वायरल वायरल हो रही है। महाराष्ट्र के पुणे में एक 26 साल की सीए की मौत का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि वर्क स्ट्रेस की वजह से इस युवती की जान चली गई।
युवती की मां ने कंपनी के बॉस को एक खत लिखकर वर्क स्ट्रेस का मुद्दा उठाया है। अब यह खत भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्ट्रेस एक ऐसी चीज है जिसे लंबे समय तक इग्नोर करने से मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी।जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे वर्क स्ट्रेस को मैनेज किया जा सकता है।

शेयर करें प्रॉब्लम
अगर ऑफिस वर्क की वजह से स्ट्रेस हो रहा है तो आपको इस बारे में अपने सीनियर्स से बात करनी चाहिए। बताना चाहिए कि आपको किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं या किन वजहों से आपका काम प्रभावित हो रहा है। आपको सीनियर की तरफ से भी मदद मिलेगी।
खुद को टाइम दें
ऑफिस और डेली लाइफ से होने वाले स्ट्रेससे बचने के लिए मी टाइम निकालें। मतलब पूरे दिन में खुद के लिए एक घंटे का टाइम खुद के लिए निकालें। अकेले शांति से बैठें। फोन, टीवी, लैपटॉप इन सबसे दूर। इस दौरान किन चीज़ों ने आपको परेशान कर रखा है, कैसे इन्हें दूर किया जा सकता है इनके सॉल्यूशन के बारे में सोचे। इन चीज़ों पर इत्मीनान से सोचकर काफी हद तक संभावना इसका हल निकाल लेंगे।
म्यूजिक सुने
संगीत सुनने से भी तनाव में राहत मिलती हैं। इसलिए अच्छे म्यूजिक सुने और खुद को स्ट्रेस फ्री रखें। कई शोध में ये बात साबित हो चुकी हैं कि अच्छा म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस दूर रहता है।
डिजिटल डिटॉक्स करें
फोन और लैपटॉप भी स्ट्रेस का एक कारण बन सकते हैं। पूरे दिन कम्प्यूटर पर लगकर काम करने और फोन से भी स्ट्रेस होता है। तो ऐसे में खाली समय को फोन में रील्स और वीडियोज़ देखने में बर्बाद करें। इस समय को पार्टनर और बच्चों के साथ बिताएं। उन्हें भी आपकी जरूरत है, इस बात को समझें। परिवार के साथ वक्त बिताने से भी तनाव कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
