Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
धूप के कारण आंखों की जा सकती है रोशनी, इन समस्याओं को न करें नजरअंदाज
मनाव शरीर में आंखे सबसे ज्यादा नाजुक होती हैं और सूरज की रोशनी से भी इन पर गहरा असर पड़ सकता है। सूरज की रोशनी से निकलने वाली यूवी किरणें हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आप धूप में ज्यादा समय रहते हैं तो इसकी सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ सकता है। सूरज की तेज रोशनी आपकी आंखों के कार्निया, रेटिना और सफेद भाग को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि धूप से आंखों को नुकसान होने के संकेतों को पहचान कर आप इससे आंखों को होने वाले नुकसान को पहले ही रोक लें।

धूप से आंखों को होने वाले साइड इफेक्ट्स
1. आंखों में रेडनेस- धूप के कारण आपकी आंखों पर असर होने पर आपकी आंखों का सफेद हिस्सा लाल हो जाता है या फिर आंखों में जलन हो सकता है।
2. आंखों में दर्द - धूप के संपर्क में ज्यादा देर रहने के कारण आपकी आंखों में दर्द, जलन या दर्द का अनुभव हो सकता है।
3. आई ड्राईनेस - धूप के कारण आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं, इतना ही नहीं आपकी आंखों में जैसे किरकिरी चुभती है ऐसा भी महसूस हो सकता है।
4. आंखों से पानी आना - धूप का असर आंखों में पर होने के कारण बार-बार पानी आने की समस्या बढ़ जाती है।
5. तेज रोशनी में समस्या - धूप के कारण आंखों पर ऐसा असर पड़ता है जिसमें आपकी आंखे तेज रोशनी झेल नहीं पाते हैं, जिससे आपको देखने में परेशानी हो सकती है।
6. आंखों में सूजन - तेज धूप के कारण आपकी आंखे सूज सकती हैं और आंखों में चुभन हो सकती है।
7. ज्यादा पलकें झपकाना - किसी व्यक्ति को बार-बार अपनी पलकें झपकाने या रगड़ने का अनुभव हो सकता है।
8. सिरदर्द की समस्या - कुछ मामलों में, सूरज की रोशनी से आंखों को होने वाले नुकसान से सिरदर्द या आंखों में तनाव भी शामिल है।
9. आंखों में धुंधलापन- धूप के कारण आंखों पर गहरा असर पड़ सकता है, ऐसे में आपकी आंखों में धुंधलापन आ सकता है या आंखे कमजोर हो जाती हैं।
10. बढ़े हुए फ्लोटर्स - फ्लोटर्स छोटे धब्बे या मकड़ी के जाले जैसी आकृतियां हैं जो आपकी नजर में तैरती हुई नजर आ सकती है।
11. आंखों की पुतली के आकार में बदलाव - आंखों की पुतली, आंख का काला केंद्र, के आकार में आप बदलाव महसूस कर सकते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों के चलते ये सिकुड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
