Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Eye Flu: आपको भी हो गया आईफ्लू! जानें आंख आने पर क्या करें और क्या नहीं?
Eye Flu: इन दिनों आई फ्लू के मामले हर जगह देखने को मिल रहे हैं। आई फ्लू एक तेजी से फैलने वाला संक्रमण है, जो बरसाती मौसम में बैक्टीरिया और फंगल की वजह से देखने को मिलता है। इस फ्लू को कंजक्टिवाइटिस या आंख आना भी कहा जाता है।
इसमें आंखों में जलन, दर्द और लालिमा जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण एलर्जिक रिएक्शन होता है। यह संक्रमण किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर यह बच्चों को चपेट में लेता है।
इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आईफ्लू हो जाएं, तो क्या करना चाहिए और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानिए आईफ्लू होने पर क्या करें और क्या नहीं।

कॉन्टेक्ट लैंस का इस्तेमाल करने से बचें?
अगर आपको आईफ्लू हो गया है, तो कॉन्टेक्ट लैस लगाने से बचें, जब तक कि आपकी आंख पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती है। और हो सकता है कि आपको अपने कॉन्टेक्ट लैस और उसके कवर को पूरी तरह बदलने पड़े। क्योंकि फ्लू के वजह से हो सकता है कि लैंस में बैक्टीरिया और वायरस की रह गए हो और उनकी मौजूदगी आपको फिर से संक्रमित कर सकता है।
अपनी आसपास की चीजों को सेनिटाइज करें
आईफ्लू होने पर आप दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हो, इसलिए पूरी तरह सावधानी बरते। अपने आसपास रखी चीजों जैसे मोबाइल फोन, रिमोट और रोजमर्रा की जरुरतों में आने वाली चीजों को जरुर सेनिटाइज करें। इस्तेमाल में लिए गए तकिए के कवर, बेडशीट और टॉवेल को हर दिन गर्म पानी में डालकर धोएं, इससे उसमें मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा हो जाएगा। इसके अलावा अपनी चीजें दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
हाथ धोते रहें
अगर आपको आईफ्लू या क्वांजिविटीस हो जाए तो आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि ये आपके जरिए किसी अन्य को संक्रमित न कर दें। इसलिए अपने हाथों को साबुन और गर्म पानी से 20 सैकेंड तक अच्छे से धोएं। आंखों में ड्रॉप डालने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह धोएं।
आंखों की सिकाई करें
एक साफ सुथरे बिना सिलवटें वाले कॉटन या मुलायम से कपड़े को गुनगुने पानी में डालकर अच्छे से निचोड़ लें और फिर उसे आंखों के आसपास अच्छे से सिकाई करें। आपको ज्यादा दबाव बनाने की जरुरत नहीं है वरना आंखों को परेशानी हो सकती है। हल्के हाथो से सिकाई करते रहें।
विटामिन बी और सी से भरपूर आहार लें
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आहार पर भी पूरा ध्यान होता है। ऐसे खाद्य पदार्थ को अपने दैनिक आहार में शामिल करें, जिनमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा हो। जैसे-कद्दू, आम, खुबानी, पालक, स्ट्रॉबेरी, कीवी, संतरा, नींबू और शिमला मिर्च जैसे फल सब्जियां।
गुलाब जल डालने से बचें
एक बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि खुद कोई भी दवा न खाएं और न ही बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप डालें। गलत दवा या आई ड्रॉप आपके संक्रमण को और बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आंखों में गुलाब जल डालने से भी बचें।
बार-बार आंखों को छूने से बचे
आईफ्लू होने पर प्राथमिक तौर पर अपने आंखों से छूने से बचे क्योंकि इससे आप अन्य को आईफ्लू दे सकते हैं। आईफ्लू होने पर आंखों को बार-बार छूने के बाद आप अगर किसी चीज को छूते है और र बिना आईफ्लू वाला व्यक्ति अगर उस चीज के संपर्क में आता है तो उसे भी आईफ्लू हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
