Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Fat to Fit: 25 किलो वजन घटाकर दिव्या बनीं फैट मॉम से फिटनेस एक्सपर्ट, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी
Fat To Fit: बढ़ता वजन लोगों को तब तक बड़ी परेशानी नहीं लगता, जब तक यह उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित न करने लगे। लेकिन जब मोटापा चलने-फिरने, काम करने और सेहत पर असर डालने लगे, तब यह एक गंभीर समस्या बन जाता है। आज दुनियाभर में करोड़ों लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाएं मोटापे का ज्यादा शिकार होती हैं। ज्यादातर महिलाएं घर, बच्चों और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच खुद की सेहत को नजरअंदाज करने लगती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ता चला जाता है। समय पर खानपान और एक्सरसाइज न करने से धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है, जो आगे चलकर डायबिटीज, हाई बीपी, जोड़ों के दर्द और हार्मोनल समस्याओं का कारण बन सकता है। नोएडा की रहने वाली दिव्या बर्मन भी कुछ ऐसी ही परेशानी से गुजर रही थीं। दो बच्चों की डिलीवरी के बाद उनका वजन लगातार बढ़ता गया और एक समय पर यह 90 किलो तक पहुंच गया। मोटापे की वजह से वह उम्र से ज्यादा बड़ी दिखने लगी थीं और कमर दर्द ने उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी मुश्किल बना दी थी। लेकिन फिर एक दिन दिव्या ने ठान लिया कि वे अपना वजन कम करके ही रहेंगी। फिर क्या था, डाइट में बदलाव और रेगुलर एक्सरसाइज की मदद से दिव्या ने अपना वजन 90 किलो से एक साल में 65 किलो कर लिया। Boldsky की 'फैट तो फिट' सीरीज में आज दिव्या से जानेंगे उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में -

बढ़ते वजन के कारण बढ़ गया था कमर का दर्द
दिव्या बताती हैं कि उनकी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत 2009 में हुई थी। 2 बच्चों के जन्म के बाद उनका वजन तेजी से बढ़ा। वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें छोटे-छोटे काम करने में भी परेशानी होने लगी थी। कमर में लगातार दर्द रहता था, जिससे वह अपनी बेटी को ज्यादा देर तक गोद में भी नहीं उठा पाती थीं।
उन्हें एहसास हुआ कि अगर वह खुद स्वस्थ और मजबूत नहीं रहेंगी, तो अपने बच्चों की सही देखभाल कैसे कर पाएंगी। यहीं से उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करने का फैसला किया।
महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा क्यों बढ़ता है वजन?
विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में वजन बढ़ने के पीछे कई वजहें होती हैं:
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, महिलाओं का मेटाबॉलिक रेट पुरुषों से 5-10% तक कम होता है, जिससे फैट जल्दी जमा होता है। इसके अलावा महिलाओं में जल्दी वजन बढ़ने के पीछे कई वजहें होती हैं, जैसे :
1. हार्मोनल बदलाव
महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन फैट को स्टोर करने में अहम भूमिका निभाता है। प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव तेजी से वजन बढ़ाते हैं।
2. प्रेग्नेंसी
डिलीवरी के बाद अगर सही डाइट और एक्सरसाइज न हो, तो प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ा वजन लंबे समय तक बना रहता है।
3. कम मसल मास
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में मसल्स कम होती हैं। कम मसल्स का मतलब है स्लो मेटाबॉलिज्म, जिससे वजन जल्दी बढ़ता है।
डेली एक्सरसाइज की मदद से दिव्या ने घटाया 25 Kgs
दिव्या बताती हैं कि वेट लॉस करने के लिए उन्होंने वॉक करना शुरू कर दिया। लेकिन वजन इतना ज्यादा था कि सिर्फ वॉक करने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। उसके बाद, उन्होंने बॉडी वेट एक्सरसाइज और जुम्बा को अपने रूटीन में शामिल किया। इससे न सिर्फ उनका वजन कम हुआ, बल्कि इंच लॉस भी हुआ। डेली एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। दिव्या बताती हैं कि धीरे-धीरे उन्होंने अपन रूटीन में योग, मोबिलिटी एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी शामिल किया था। साथ ही, वे रोजाना 10 हजार स्टेप्स जरूर चलती हैं। इस तरह उन्होंने 12 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद अपना 25 किलो वजन कम कर लिया।
10 हजार स्टेप्स रोज चलने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
The Lancet की एक स्टडी के अनुसार, रोज 8,000-10,000 स्टेप्स चलने से मोटापा, हार्ट डिजीज और डायबिटीज का खतरा 40-50% तक कम हो जाता है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं, जैसे -
शरीर 300-500 कैलोरी तक बर्न करता है
पेट और कमर की चर्बी कम होती है
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
हार्ट हेल्थ बेहतर होती है
स्ट्रेस और डिप्रेशन कम होता है
घर का साधारण खाकर किया वेट लॉस
दिव्या बताती हैं कि हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घंटों भूख रह कर या फैंसी डाइट फॉलो करके ही वजन कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। घर का बना साधारण खाना खाकर भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। ICMR के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से घर का बना संतुलित भोजन खाते हैं, उनमें मोटापा और डायबिटीज का खतरा 30-35% तक कम होता है। दिव्या ने भी घर की बनी दाल, सब्जी और रोटी खाकर ही अपना वजन कम किया। दिव्या बताती हैं कि उन्होंने जंक फूड और रिफाइंड शुगर खाना पूरी तरह से बंद कर दिया। वे अपने दिन की शुरुआत गरम पानी पीकर करती हैं। इसके बाद वह ब्रेकफास्ट में पोहा, उपमा, बेसन चीला, स्टफ्ड पराठा, वेजिटेबल सैंडविच, स्प्राउट्स जैसे फूड्स लेती हैं। लंच में वे दाल, सब्जी, 2 छोटी रोटी या चावल और दही खाती हैं। शाम के स्नैक्स में दिव्या कभी-कभी एक टोस्ट, मखाना या चने में से कोई एक चीज खाती हैं। डिनर में वे दलिया, खिचड़ी या दाल और चावल, सब्जी और रोटी खाना पसंद करती हैं। रात में 8 बजे के बाद दिव्या कुछ भी नहीं खाती हैं।
लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं दिव्या
दिव्या बताती हैं कि पहले वह पूरा दिन थकान महसूस करती थीं। लेकिन सही डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से अब वे खुद को काफी एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करती हैं। वजन कम करके न केवल उन्होंने एक हेल्दी बॉडी मिली, बल्कि कॉन्फिडेंस भी बूस्ट हुआ है। वेट लॉस के बाद उनका बैक पेन भी गायब हो गया है। साथ ही, उनकी बॉडी पहले से ज्यादा टोंड हो गई है। वे बताती हैं कि कई लोग उनका वेट लॉस देखकर काफी प्रभावित हुए थे और उनसे वजन कम करने के टिप्स मांगते थे। ऐसे में, उन्होंने न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट का कोर्स किया और अब वह वजन कंट्रोल करने के लिए दूसरे लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
