Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अमेरिका ने आर्टिफिशियल फूड कलर Red Dye 3 पर लगाया बैन, क्या है जो बन सकता है कैंसर की वजह
What is red dye No 3 and side effects : अमेरिका ने रेड फूड डाई नंबर 3 पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसका उपयोग कैंडी, बेक्ड फूड्स और पेय पदार्थों में होता है। दशकों से इसे लेकर कैंसर और स्वास्थ्य जोखिमों की चेतावनी दी जा रही थी। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इसे इंसानों के लिए लाल जहर मानते हुए खतरनाक माना है।
यह एक सिंथेटिक फूड कलर है, जो खाने को आकर्षक बनाता है लेकिन स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। लंबे समय से विवादित इस कलर एडिटिव को आखिरकार बैन कर दिया गया है, जो खासतौर पर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

FDA ने क्यों लगाया गया बैन?
रेड डाई नंबर 3 पर प्रतिबंध लगाने का कारण इसके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव हैं। शोध और वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया कि इसमें मौजूद रसायन कैंसर, विशेषकर थायरॉइड कैंसर, को ट्रिगर कर सकते हैं। चूहों पर किए गए प्रयोगों ने इन खतरों की पुष्टि की। इन निष्कर्षों के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे खाद्य पदार्थों से हटाने की सिफारिश की, जिससे अंततः इस पर प्रतिबंध लगाया गया।
रेड डाई नंबर 3 से होने वाले खतरे
कैंसर का खतरा: रेड डाई नंबर 3 में मौजूद केमिकल कैंसर उत्पन्न करने वाले म्यूटेशंस का कारण बन सकते हैं। शोधों में यह थायरॉइड कैंसर से जुड़ा पाया गया है।
एलर्जी और रिएक्शन: इस डाई का सेवन त्वचा में जलन, रैशेज और अन्य एलर्जी संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है, जिससे संवेदनशील व्यक्तियों को खास नुकसान हो सकता है।
बच्चों पर प्रभाव: यह डाई बच्चों के मानसिक विकास और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे हाइपरएक्टिविटी और अन्य व्यवहारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
हार्मोनल असंतुलन: रेड डाई का अधिक सेवन हार्मोनल बदलाव और असंतुलन का कारण बन सकता है, जो शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली पर असर डालता है।
भारत में क्या स्थिति है?
भारत में अभी तक रेड डाई 3 पर कोई स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है। यह कई उत्पादों में सामान्य रूप से उपयोग किया जा रहा है। खासकर त्योहारों के समय बाजार में बिकने वाली मिठाइयों और स्नैक्स में यह रंग आसानी से मिल जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
