Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऋतिक रोशन ने शेयर की ‘NO CARB PIZZA' रेसिपी, नो कार्ब डाइट के फायदे भी जान लें
Hrithik Roshan's "No Carb Pizza Recipe : शायद ही ऐसा कोई होगा जिन्हें पिज्जा खाना पसंद न हो। हेल्थ फिटनेस फ्रिक्स भी अपने चीट डे पर पिज्जा, खाने की चाह रखते हैं, फिर चाहे वो कोई आम व्यक्ति हो या कोई सेलिब्रिटी।
दुनिया के टॉप-5 हेंडसम पुरुषों में शामिल बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी खुद को पिज्जा खाने से रोक नहीं पाते हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होने हेल्दी रहने के लिए नो कार्ब पिज्जा की एक रेसिपी तैयार की है।

ऋतिक रोशन ने अपने स्टोरी पर पिज्जा की फोटो लगाकर कैप्शन में लिखा, " नो कार्ब पिज्जा! एग व्हाइट से तैयार किया गया क्रस्ट, बेस पर सन-ड्राइड पेस्टो, और ऊपर प्याज के साथ स्मोक्ड सैल्मन।" इसके साथ ही एक्टर ने इस स्टोरी में अपने फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन से भी इस पिज्जा को खाने की परमिशन मांगी है। अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं, तो आप भी इस पिज्जा को तैयार करके इसके मजा ले सकते हैं-
नो कार्ब डाइट के फायदे
जैसा कि नाम से पता चलता है, एक ऐसा आहार जिसमें कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates) की मात्रा जीरो होती है। इन खाद्य पदार्थों में ब्रेड, पास्ता, बिस्किट, केक, चीनी आदि शामिल हैं। अगर आप एक हमेशा फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको ऐसे फूड आइटम्स को अपनी डाइट से निकाल बाहर करना होगा और इन बजाए अपनी डाइट में पालक, पनीर, नट्स और ड्रायफ्रूट्स, बीज, फूलगोभी के अलावा अन्य हाई फाइबर और प्रोटीन (protein) युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा। हेल्थ एक्सपर्ट बड़े पैमाने पर मोटापे से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए कम कार्ब आहार लेने से सलाह देते हैं। जैसा कि आप जानते ही हैं कि मोटापा एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।

ऋतिक रोशन की नो कार्ब पिज्जा रेसिपी -
सामग्री - Ingredients
एग व्हाइट - 4-5 अंडे
सैल्मन
ऑलिव ऑयल
नमक
काली मिर्च पाउडर
सन-ड्राइड पेस्टो
आपकी पसंद की सब्जियां ( टॉपिंग के लिए )
पिज्जा बनाने की विधि - Step By Step Method of Making Pizza in Hindi
ओवन को 400°F पर सबसे पहले से गरम कर लें।
अब एक कटोरे में एग व्हाइट को झागदार और थोड़ा गाढ़ा होने तक फेंटें।
इसके बाद एग व्हाइट को पिज्जा स्टोन में बेकिंग शीट के ऊपर डालें, और फैला दें।
अंडे की सफेद परत को पहले से गरम ओवन में लगभग 10 मिनट तक या हल्का सुनहरा होने तक बेक करें।
जब तक आपका बेस तैयार हो रहा है, आप टॉपिंग की सामग्री तैयार कर लें।
सैल्मन पर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगाएं और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें।
अब इसे ओवन में लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह पकने के लिए रख दें।
जब आपका एग व्हाइट बेस तैयार हो जाए, तो इसे ओवन से निकालें और थोड़ा ठंडा के लिए रख दें।
एग व्हाइट बेस पर सन-ड्राइड पेस्टो लगाकर अच्छी तरह फैला दें।
ओवन से पके हुए सैल्मन को छोटे टुकड़ों में काटे और उसे पिज्जा बेस पर फैला दें।
अगर आप वेजिटेरियन है तो सैल्मन के स्थान पर पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सैल्मन के ऊपर अपनी पसंद की सब्जियां डाले और कुछ मिनट के लिए ओवन में रख दें।
बस आपका नो कार्ब पिज्जा तैयार है, इसे स्लाइस में काटे और गर्मा-गर्भ खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
