Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Mirzapur के गुड्डू भैया ने ऐसे बनाई थी बाहुबली जैसी बॉडी, फिटनेस कोच ने बताई डाइट
Ali Fazal's Body Transformation for Guddu Pandit in Mirzapur 3 : मिर्जापुर सीजन 3 अमेजन प्राइम में रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया में इस सीजन को लेकर खूब बातें हो रही है। इस सीजन में भी गुड्डू भैया यानी अली फजल अपनी एक्टिंग और फिजिक्स की वजह से खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। अपने दमदार फिजिक्स के वजह से अली फजल इस सीजन में भी चार चांद लगा दिए।
वो मिर्जापुर के बाहुबली रोल में भी खूब जंच रहे हैं। अब अली फजल के ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट भी सामने आ गया है। अली के फिटनेस ट्रेनर और सेलेब्रिटी कोच रोहित नायर ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुलासे किए हैं।

इस सीजन में अली का था डिफरेंट लुक
रोहित बताते हैं कि मिर्जापुर-2 में अली फजल की बॉडी जहां बल्की थी, वहीं सीजन 3 में अली को ब्रॉड फ्रेम चाहिए था लेकिन डिफरेंट लुक के साथ। इसलिए ट्रेनर ने इस सीजन में अली के मसल्स मास को पहले जैसा रहने दिया लेकिन उनके बॉडी फैट में कटौती की।
वेट ट्रेनिंग पर दिया खूब ध्यान
अली के मसल्स पर फोकस करते हुए ट्रेनर ने ट्रेनिंग सेशन में अली से बहुत सारा वेट ट्रेनिंग कराया। बॉडी कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी के वेट ट्रेनिंग भी की। इसके अलावा कॉम्बैट ट्रेनिंग और MMA किकबॉक्सिंग भी ट्राई की।

डाइट पर भी की अलग से मेहनत
रोहित ने बताया कि अली का मसल्स पहले की तरह मैंटेन रहे और फैट न बढ़े इसके लिए डाइट पर भी खूब फोकस किया गया। अली ने डाइट में हाई प्रोटीन, हाई फैट और लो कार्बोहाइड्रेट वाले फूड को शामिल किया। इसके अलावा खूब सारी सब्जियां, फल, मीट और अंडे शामिल किए गए।
अच्छी नींद लेते थे
अली फजल बॉडी रिकवरी के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेते थे। जिससे उनके मसल्स जल्दी रिकवर होते थे और इससे बॉडी को पॉजिटिव रिजल्ट मिलते थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
