Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
गलती से भी चाय के साथ न खाएं ये 5 चीजें, वरना पेट पकड़कर करेंगे पछतावा
foods should you avoid with tea: चाय भारतीय जीवन का एक अहम हिस्सा है, हमारे देश में आधी से ज्यादा आबादी की जीवन में चाय एक एनर्जी ड्रिंक का रोल निभाता है। कईयों की सुबह ही चाय की चुस्की से होती है। अक्सर हम चाय की चुस्कियों के स्वाद बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पकवान खाते हैं। कभी बिस्कुट तो कभी पकौड़े, कभी समोसा तो कभी सैंडविच।
लेकिन आपको मालूम हैं इन सारी को चाय के साथ लेने से तबीयत तुरंत खराब हो सकती है, पेट में गडबड़ी या एसिडिटी भी हो जाती है। हम आपको आज यहां कुछ ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको चाय के साथ खाने से परहेज करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध, पनीर या क्रीम आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट को चाय के साथ लेने से पॉलीफेनोल्स बेअसर हो सकता है, जो चाय में पाया जाता है। हालांकि ऐसा प्रभाव ब्लैक टी के साथ कम देखा जाता है।
स्पाइसी फूड खाने से बचें
चाय के साथ कई लोग मसालेदार और स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाली चीजें खाते देखे जाते हैं, जिनका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जैसे- लहसुन, प्याज, गर्म सॉस, करी और मिर्च। जब आप इन चीजों को चाय के साथ खाते हैं तो ये आपकी सेहत पर हावी होने लगती हैं और तरह-तरह की समस्याएं पैदा करती हैं।
मीठी चीज़ें
केक, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी मीठी चीजों को भी चाय के साथ लेने से अवॉइड करना चाहिए। ये चीजें चाय के साथ खाने में टेस्टी भले ही लगें, लेकिन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करती हैं। चाय और इन शुगरी आइटम्स को खाने से एनर्जी लेवल कम हो सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
ठंडी चीजें
गर्म चाय के साथ ठंडी चीजें खाने पर डाइटजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है। पाचन तंत्र को असर ना पड़े इसके लिए कम से कम चाय पीने के आधे घंटे बाद या पहले किसी चीज का सेवन करें, चाय के साथ-साथ नहीं।
तली भुनी हुई चीजें
ऑयली फूड को पचाना बहुत मुश्किल होता है। चाय डाइजेशन में मदद कर सकती है, लेकिन हैवी फूड आइटम्स के साथ इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
