Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चे को हो गया है सनबर्न, तो ये नुस्खे आएंगे काम
बच्चों को खेलने में काफी मजा आता है। गर्मी हो या सर्दी, बच्चे बाहर खेलना काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब गर्म दिनों में वे बाहर खेलते हैं तो ऐसे में उनकी स्किन झुलस जाती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन अधिकतर सन डैमेज बचपन में ही होता है। कई बार पैरेंट्स अपने बच्चे को सनबर्न
से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाते हैं। लेकिन अगर वे अधिक देर तक बाहर रहते हैं तो ऐसे में सनस्क्रीन का असर खत्म हो जाता है। सनबर्न होने पर बच्चों की स्किन लाल हो जाती है और उन्हें दर्द का अहसास होता है। ऐसे में बच्चों में सनबर्न का इलाज करने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं-

ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
अगर आपके बच्चे को सनबर्न हो गया है तो ऐसे में ठंडा पानी यकीनन उसकी काफी मदद करेगा। कोशिश करें कि वह ठंडे पानी से शॉवर लें। इसके अलावा, एक ठंडा, नम तौलिया या कपड़े से भी शरीर को आराम महसूस होता है। आप इस उपाय को दिन में कई बार दोहराएं।
एलोवेरा बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल
बच्चे को सनबर्न होने पर अगर आप उसे लोशन और जैल आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में आप एलोवेरा जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो एलोवेरा के पत्तों से खुद का जेल निकाल सकते हैं। यह सनबर्न स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करता है। बच्चे की केयर करते हुए यह ध्यान रखें कि ऐसी किसी भी चीज़ का उपयोग न करें जिसमें पेट्रोलियम हो, क्योंकि यह त्वचा के अंदर गर्मी को रोक सकता है।
बच्चे को रखें हाइड्रेटेड
सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहे। अगर आपके बच्चे को सनबर्न हो गया है तो ऐसे में उसे अतिरिक्त पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें। हमेशा याद रखें कि जले हुए व्यक्ति को सामान्य से अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है। इसके लिए, एक पानी की बोतल भर लें और अपने बच्चे को बार-बार उससे पीने को कहें।
स्किन को करें प्रोटेक्ट
सनबर्न स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए आप अपने बच्चे को लाइटवेट कपड़े पहनाएं। अगर सनबर्न के बाद बच्चा बाहर जाना चाहता है तो आप उसे शाम के समय ही भेजें। कोशिश करें कि आपका बच्चा कुछ मज़ेदार इनडोर एक्टिविटीज में शामिल हो।
दर्द से यूं मिलेगा आराम
सनबर्न होने पर बच्चे को कई बार बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उसके दर्द को मैनेज करने के लिए आप उसे इबुप्रोफेन दे सकते हैं। यह दर्द और सूजन में मदद कर सकता है। हालांकि, बच्चे को किसी भी तरह की दवा खुद से ना दें। बेहतर होगा कि इसके लिए पहले आप डॉक्टर से सलाह लें।
अगर हो जाएं छाले
कई बार सनबर्न होने पर बच्चे की स्किन पर छाले या फफोले भी पड़ जाते हैं। इसका अर्थ यह है कि यह सेकंड डिग्री बर्न है और यह अधिक सीरियस है। इसे जल्द ठीक करने के लिए कभी भी उन्हें पॉप ना करें। बस उन्हें ऐसे ही छोड़ दो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
