Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
World Mental Health Day: ऑफिस स्ट्रेस की वजह से पर्सनल लाइफ हो रही है खराब, तो इन तरीकों से करें इसे मैनेज
Tips To Reduce Office Stress: आजकल के तेज रफ्तार वर्क कल्चर में वर्क प्रेशर, मीटिंग्स, डेडलाइन और लगातार परफॉर्म करने की चाह के कारण लोगों में स्ट्रेस काफी बढ़ गया है। इसके कारण कई लोग ऑफिस स्ट्रेस और बर्नआउट का सामना कर रहे हैं, जिससे न केवल काम की क्वालिटी पर असर पड़ता है बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत भी बिगड़ती है। अगर आपको लगता है कि आप अक्सर थके रहते हैं, ध्यान नहीं लग रहा या काम में मन नहीं लगता, तो ये संकेत हैं कि आपको थोड़ा रुककर अपनी देखभाल करनी चाहिए। आज इस लेख में रीमा भांडेकर, वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक, एमपावर आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट ऑफिस से जानते हैं स्ट्रेस और बर्नआउट को मैनेज करने के कुछ असरदार टिप्स -
घंटे एक मिनट का ब्रेक लें
ऑफिस में काम करते-करते हम लगातार भागते रहते हैं। मीटिंग, ईमेल, टास्क और टारगेट्स के बीच दिमाग को कोई ब्रेक नहीं मिलता। लेकिन हमारा शरीर और दिमाग दोनों को आराम चाहिए। इसलिए हर घंटे बस 30 सेकंड से 1 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इस दौरान गहरी सांस लें और अपने सांसों के बहाव पर ध्यान दें। धीरे-धीरे सांस छोड़ने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों नियंत्रित होते हैं और मन को शांति मिलती है।

खुद को समय दें
अगर आपको लग रहा है कि आप काफी ज्यादा स्ट्रेस में हैं या खुद को काफी थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो खुद को रिलैक्स करने का समय दें। हर समय परफेक्शन की होड़ में न लगे रहें। सेल्फ-कम्पैशन यानी खुद के प्रति दयालुता, मन को शांत करने का सबसे आसान तरीका है।
शरीर से स्ट्रेस बाहर निकालें
स्ट्रेस सिर्फ दिमाग में नहीं, शरीर में भी जमा हो जाता है। इसके कारण मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, कंधे उठ जाते हैं और जबड़ा टाइट हो जाता है। अगर आपको ये संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो कुर्सी पर आराम से बैठकर कंधों को ऊपर उठाएं और छोड़ दें। जबड़े को ढीला छोड़ें। अब आंखें बंद कर तीन गहरी सांस लें। इससे शरीर को आराम मिलेगा और मन हल्का लगेगा।
मन में फालतू विचारों को न आने दें
कभी-कभी हमारे दिमाग में इतने विचार आते हैं कि हम किसी एक काम पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में, अगर कोई बात आपको बहुत परेशान कर रही है, तो उसे लिख लें और तय करें कि बाद में सोचेंगे। इससे मन हल्का होगा और ध्यान फिर से केंद्रित होगा।
अपनी शांति को प्राथमिकता दें
हर दिन ऑफिस में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो हमें परेशान कर सकता है। लेकिन हर बात पर ऊर्जा खर्च करना जरूरी नहीं। अपनी सेहत, खुशी और मन की शांति को पहले रखें। कुछ बातों को छोड़ देना भी बुद्धिमानी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
