Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
दही के साथ खाएंगे ये फूड आइटम खाने से करे परहेज, वरना हो जाएंगे बीमार
गर्मी का मौसम हो और दही का सेवन ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह आपके पेट को ठंड प्रदान करता है और डाइजेशन में मदद करता है। कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से रिच दही सेहत को सिर्फ लाभ ही पहुंचाती है। खासतौर से, गर्मी के दिनों में यह आपको रिफ्रेशिंग फील करवाती है। इसलिए, हर किसी को नियमित रूप से दही का सेवन करने की
सलाह दी जाती है। अक्सर लोग अपने लंच में दही का सेवन करते हैं या फिर दही में तरह-तरह की अन्य फूड आइटम्स डालकर उसे खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही के हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त करने के लिए आपको इसे सही तरह से खाना आना चाहिए। ऐसे कई फूड आइटम्स होते हैं, जिनके साथ दही का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

ना खाएं प्याज
भारतीय घरों में दही के साथ प्याज का सेवन करना बेहद ही सामान्य है। अक्सर लोग अपने खाने की थाली में दही रखते हैं और साथ ही सलाद के रूप में प्याज खाते हैं। इतना ही नहीं, प्याज को बेहद बारीक काटकर और उसे दही में डालकर रायते के रूप में खाया जाता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब आपको इस आदत को बदलना चाहिए। दरअसल, दही की प्रकृति ठंडी होती है, जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए जाना जाता है। जब इन्हें एक साथ लिया जाता है तो इससे रैशेज, एक्जिमा, सोरायसिस और अन्य स्किन एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
ना खाएं फिश
दही के साथ कभी भी फिश खाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अमूमन लोग सोचते हैं कि इन दोनों को एक साथ लेकर वे प्रोटीन रिच डाइट ले रहे हैं। लेकिन जब वास्तव में इन्हें साथ लिया जाता है, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। दरअसल, जब एनिमल प्रोटीन को शाकाहारी प्रोटीन के साथ मिला दिया जाता है, तो शरीर के लिए एक साथ पचाना मुश्किल हो जाता है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
आम
गर्मी में आम हर किसी का फेवरिट होता है। लोग दही के अलावा आम बहुत अधिक खाते हैं। लेकिन कभी भी इन दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। आम को इसकी गर्म प्रकृति के लिए जाना जाता है जबकि दही एक कूलेंट के रूप में काम करती है। इसलिए, जब आप इन दोनों को एक साथ मिलाते हैं, तो यह डाइजेशन में असंतुलन पैदा कर सकता है। ये दोनों फूड्स मिलकर आपके शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं।
ना खाएं ऑयली फूड
दही के साथ ऑयली फूड खाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, जब आप दही के साथ पराठे, भटूरे या पूरी आदि खाते हैं तो यह आपके डाइजेशन को स्लो कर सकता है। जिसके कारण आपको दिन भर आलस्य महसूस होता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आपको कभी भी ऑयली फूड और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए।
ना लें दूध
दूध और दही का कॉम्बिनेशन भी अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, दूध और दही एक ही फैमिली से आते हैं। जिसका अर्थ है कि यह जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन है। इसलिए, जब आप इनका सेवन करते हैं तो इससे डायरिया, एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।
ना लें उड़द की दाल
अगर आप लंच में उड़द की दाल ले रहे हैं तो आपको इसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। उड़द दाल के साथ दही का कॉम्बिनेशन बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे आपको अपच, दस्त और सूजन की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
